आंध्र प्रदेश में चीनी मिल में लगी आग, दो कर्मचारियों की मौत
अमरावती। आंध्र प्रदेश के काकीनाडा शहर के निकट वाकलापुडी में शुक्रवार को एक चीनी मिल में आग लगने से दो श्रमिकों की मौत हो गई और कम से कम नौ अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच से पता चला है कि शॉर्ट सर्किट के कारण संभवतः चीनी मिल …
अमरावती। आंध्र प्रदेश के काकीनाडा शहर के निकट वाकलापुडी में शुक्रवार को एक चीनी मिल में आग लगने से दो श्रमिकों की मौत हो गई और कम से कम नौ अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच से पता चला है कि शॉर्ट सर्किट के कारण संभवतः चीनी मिल की पैकिंग इकाई में कन्वेयर बेल्ट में आग लग गयी।
पुलिस के अनुसार एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस हादसे में घायल नौ मजदूरों में एक की हालत नाजुक बताई जा रही है और उसे उपचार के लिए काकीनाडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि अन्य घायलों का शहर के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। काकीनाडा ग्रामीण के विधायक के कन्नबाबू और जिले के पुलिस अधीक्षक एम रवींद्रनाथ बाबू ने चीनी मिल का दौरा किया और बचाव अभियान का निरीक्षण किया।
ये भी पढ़ें- हिमाचल प्रदेश: जलधारा में जलस्तर बढ़ने पर फंसे 10 लोगों को बचाया गया
