रायबरेली: सीएचसी अधीक्षक ने एसीएमओ पर लगाया धन उगाही का आरोप, विभाग में मचा हड़कंप
रायबरेली। स्वास्थ विभाग के अधिकारी किस कदर हर तरफ लूट रहे हैं , इसका खुलासा खुद स्वास्थ विभाग के अधिकारी कर रहे है। ऊंचाहार सीएचसी अधीक्षक द्वारा सीएमओ को लिखे गए बड़े खुलासे के पत्र ने पूरे विभाग में तहलका मचा रखा है। सीएचसी अधीक्षक ने सीएमओ को पत्र लिखकर एसीएमओ के की लूट का …
रायबरेली। स्वास्थ विभाग के अधिकारी किस कदर हर तरफ लूट रहे हैं , इसका खुलासा खुद स्वास्थ विभाग के अधिकारी कर रहे है। ऊंचाहार सीएचसी अधीक्षक द्वारा सीएमओ को लिखे गए बड़े खुलासे के पत्र ने पूरे विभाग में तहलका मचा रखा है। सीएचसी अधीक्षक ने सीएमओ को पत्र लिखकर एसीएमओ के की लूट का खुलासा करके खलबली मचा दी है।
ऊंचाहार सीएचसी अधीक्षक डॉ. मनोज शुक्ला ने मुख्य चिकित्साधिकारी को एक पत्र लिखकर कहा है कि एसीएमओ डॉ आरबी सिंह यादव ऊंचाहार के मेडिकल स्टोर संचालकों और क्लीनिक पर पहुंचकर जांच के नाम पर वहां वीडियो बनाते है, फिर उनसे धन उगाही करते है। अधीक्षक ने लिखा है कि इस मामले में लोगों ने उनसे शिकायत की थी तो उन्होंने जून महीने एक पत्र लिखा था। इसके बावजूद उनकी वसूली पूरे क्षेत्र में जारी है।

सीएचसी अधीक्षक ने सीएमओ को लिखा है कि एसीएमओ के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करने के लिये उन्हें अनुमति प्रदान की जाए। वहीं जब इस मामले में को लेकर सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह से बात की गई तो उन्होंने इस मामले को स्वीकर करते हुये बताया कि मामला दो बड़े अधिकारियों के मध्य का है, इसलिए इस मामले में दोनों पक्षों को बुलाकर मैं स्वयं बात करूंगा, तदानुसार पूरी रिपोर्ट शासन को भेजी जायेगी। लेकिन इस पत्र की पुष्टि अमृत विचार नहीं करता है।
ऊंचाहार में पूर्व में तैनात रहे है एसीएमओ
जिस एसीएमओ डॉ. आरबी सिंह यादव पर सीएचसी अधीक्षक ने गंभीर आरोप लगाए हैं, वह पूर्व में डेढ़ दशक तक ऊंचाहार सीएचसी अधीक्षक पद पर रह चुके हैं। प्रोन्नत मिलने के बाद उन्हें यहां से हटाया गया था तो फिर भी वह यहां के प्रभार नहीं छोड़ रहे थे। अब उनके विरुद्ध विभागीय पत्र सार्वजनिक होने के बाद विभाग में हड़कंप मचा है, और इसमें कार्रवाई तय मानी जा रही है।
यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: धन उगाही करने के आरोपी सीएचसी अधीक्षक गिरफ्तार, होगी विभागीय कार्रवाई
