बरेली: चुनावी सरगर्मियां तेज, 800 आईएमए के सदस्य चुनेंगे नया अध्यक्ष

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। आईएमए चुनाव की तिथि घोषित होने के बाद निजी डॉक्टरों के खेमे में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। हालांकि, अभी अध्यक्ष पद के लिए कौन-कौन दिग्गज मैदान में होंगे, इससे पर्दा उठने में थोड़ा वक्त लगेगा। वहीं, जल्द ही वोटरों को रिझाने का क्रम भी संभावित प्रत्याशियों की ओर से शुरू …

बरेली, अमृत विचार। आईएमए चुनाव की तिथि घोषित होने के बाद निजी डॉक्टरों के खेमे में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। हालांकि, अभी अध्यक्ष पद के लिए कौन-कौन दिग्गज मैदान में होंगे, इससे पर्दा उठने में थोड़ा वक्त लगेगा। वहीं, जल्द ही वोटरों को रिझाने का क्रम भी संभावित प्रत्याशियों की ओर से शुरू हो जाएगा।

इलेक्शन कमिश्नर डा. प्रमेंद्र माहेश्वरी ने बताया कि चुनाव कमेटी प्रयास कर रही है कि 18 सितंबर को होने वाले चुनाव में ज्यादा से ज्यादा डॉक्टर अपने मत का इस्तेमाल करें। मताधिकार रखने वाले सभी 800 डॉक्टरों को मतदान की तारीख और उम्मीदवारों की जानकारी उपलब्ध करा दी जाएगी। बताया कि पिछले साल कोरोना के बावजूद 600 से ज्यादा सदस्यों ने मताधिकार का प्रयोग किया था। इस बार पिछले साल से ज्यादा वोट डलवाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रयास सार्थक भी होगा।

यह भी पढ़ें- बरेली: महिला अस्पताल में जन्में कान्हा, माताएं हुईं निहाल

संबंधित समाचार