बरेली: डीप फ्रीजर कई माह से खराब, शव से आने लगती है दुर्गंध

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। अफसर अस्पतालों का निरीक्षण कर रहे हैं। चिकित्सकीय सेवाएं बेहतर बनाने के दावे किए जा रहे हैं, मगर इसके बाद भी स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। जिला अस्पताल के शव गृह और पोस्टमार्टम हाउस की कुछ ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो जिम्मेदारों की लापरवाही उजागर कर रही है। यहां शवों को रखने …

बरेली, अमृत विचार। अफसर अस्पतालों का निरीक्षण कर रहे हैं। चिकित्सकीय सेवाएं बेहतर बनाने के दावे किए जा रहे हैं, मगर इसके बाद भी स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। जिला अस्पताल के शव गृह और पोस्टमार्टम हाउस की कुछ ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो जिम्मेदारों की लापरवाही उजागर कर रही है। यहां शवों को रखने के वाले डीप फ्रीजर खराब हैं। इस वजह से शवों की स्थिति दयनीय हो रही है। पोस्टमार्टम को रखे जाने वाले शवों से दुर्गंध आने लगती है। दोनों ही केंद्रों के प्रभारी कई बार उच्चाधिकारियों को नए फ्रीजर लाने या फिर मरम्मत कराने की मांग कर चुके हैं, लेकिन जिम्मेदार खामोश हैं।

विभागीय कर्मचारियों के अनुसार जिला अस्पताल के शव गृह में शव रखने के लिए तीन डीप फ्रीजर हैं, लेकिन दो कई माह से खराब हैं, जिस कारण एक दिन भी शव को यहां रखने में काफी दिक्कत हो रही हैं। एक से अधिक दिन होने पर शव से दुर्गंध आने लगती है। आसपास बने वार्डों में भर्ती मरीजों को दिक्कत होती है। पोस्टमार्टम हाउस में चार डीप फ्रीजर हैं, एक फ्रीजर में दो शवों को रखा जाता है, लेकिन यहां तीन फ्रीजर कई माह से खराब हैं।

मृतकों के परिजन कर रहे हंगामा
पोस्टमार्टम हाउस पर शवों की संख्या हर दिन चार से अधिक रहती है। ऐसे में खराब फ्रीजर होने के चलते एक से दो शवों को फ्रीजर के बाहर रखना पड़ता है। इस वजह से मृतकों के परिजनों की कर्मचारियों से नोकझोंक होती है। इसको लेकर कई बार हंगामा भी हो चुका है। 2016 में पोस्टमार्टम हाउस में शवों का रखने के लिए नए डिप फ्रीजर आए थे। इसके बाद फ्रीजर के मेंटिनेंस की ओर ध्यान नहीं दिया गया।

पोस्टमार्टम हाउस के डीप फ्रीजर खराब होने की जानकारी नहीं है। संबंधित जिम्मेदार से जबाव-तलब किया जाएगा। शनिवार को ही टीम भेजकर डीप फ्रीजर की मरम्मत कराई जाएगीडॉ. बलवीर सिंह, सीएमओ।

यह भी पढ़ें- बरेली: युवती को भगा ले गया दूसरे समुदाय का युवक, परिवार ने दर्ज कराई FIR

संबंधित समाचार