बिजनौर : रेलकर्मी ने तीन बच्चों की मां को उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर/ नांगलसोती/अमृत विचार। नगर में तीन बच्चों की मां को रेलकर्मी ने जहर देकर और गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद शव के पास बच्चों को छोड़कर आरोपी और उसके परिजन फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मायके वालों ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी …

बिजनौर/ नांगलसोती/अमृत विचार। नगर में तीन बच्चों की मां को रेलकर्मी ने जहर देकर और गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद शव के पास बच्चों को छोड़कर आरोपी और उसके परिजन फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मायके वालों ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कारर्वाई की मांग की है।

मोहल्ला कश्यपयान निवासी बाबूरम ने अपनी पुत्री मीनू का विवाह नजीबाबाद खेड़ा निवासी बृजेश पुत्र सोंडा सिंह के साथ 13 वर्ष पूर्व किया था। मायके वालों का आरोप है कि इसके दो वर्ष बाद ही बृजेश ने पत्नी को पीटना शुरू कर दिया। बृजेश शराब व सट्टा खेलने का भी आदी है। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होता था। कई बार मीनू उसकी हरकतों से तंग आकर अपने मायके में आ गई थी। हालांकि मायके वालों उसको समझाकर ससुराल भेजा था। परिजनों का आरोप है कि 16 अगस्त की रात्रि बृजेश ने मीनू को नशीला पदार्थ खिला दिया, लेकिन सुबह तक वह तड़पती रही।

आरोप है कि मृत्यु न होने पर उसका गला घोंटकर मार दिया। बात खुलने पर किसी व्यक्ति ने सूचना मायके वालों को दी। इस पर उसके भाई राजकुमार, नरेश व उनकी मां बेटी की ससुराल पहुंच गए। इससे पहले ही ससुराल वाले मृतका को घर छोड़ कर घर से फरार हो गए। मायके वालों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उन्हें सौंप दिया। इसके बाद मायके वालों ने अपने घर लेकर शव का अंतिम संस्कार करा दिया है। आरोपी पति रेलवे में नौकरी करता है, जो नगीना की रेलवे कॉलोनी में रहता है। घटना के बाद से पति व उसके परिजन फरार बताए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें : बिजनौर: हेल्थ एडं वेलनेस सेंटर पर सीएचओ ढूंढेंगे टीबी रोगी, शासन ने 8700 मरीज खोजने का दिया लक्ष्य

संबंधित समाचार