Video: हिमाचल प्रदेश में आसमान से बरसती आफत की बारिश, चक्की पुल टूटा, कई जगहों पर भूस्खलन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शिमला। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का कहर जारी है। आसमान से बरसती आफत के बीच राज्य के कई इलाकों में भूस्खलन की घटनाएं देखी गई हैं। इसके अलावा शनिवार को कांगड़ा जिले में भारी बारिश के चलते पंजाब और हिमाचल को जोड़ने वाला रेलवे का चक्की पुल (Chakki Bridge) बह गया। कांगड़ा के एडीएम …

शिमला। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का कहर जारी है। आसमान से बरसती आफत के बीच राज्य के कई इलाकों में भूस्खलन की घटनाएं देखी गई हैं। इसके अलावा शनिवार को कांगड़ा जिले में भारी बारिश के चलते पंजाब और हिमाचल को जोड़ने वाला रेलवे का चक्की पुल (Chakki Bridge) बह गया। कांगड़ा के एडीएम रोहित राठौर ने घटना की पुष्टि करते हुए लिखा, कांगड़ा जिले में चक्की पुल आज गिर गया।

इसके अलावा, शनिवार सुबह राज्य के मंडी जिले में तड़के अचानक बाढ़ आ गई, जिससे घरों और दुकानों में पानी घुस गया, निवासी फंस गए और सड़क पर खड़े वाहनों को नुकसान पहुंचा। हिमाचल प्रदेश-राज्य आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली के एक बुलेटिन में कहा गया है कि जिले के बल्ह, सदर, थुनाग, मंडी और लामाथच में बारिश की वजह जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

मंडी में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश और अगले 24 घंटों में भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि 20 अगस्त को मंडी जिले के कॉलेजों और आईटीआई को छोड़कर सभी सरकारी और निजी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे।

भारी बारिश के बीच जगह-जगह भूस्खलन होने से मलबे की चपेट में आकर कई मकानों को नुकसान पहुंचा है। धर्मशाला-कांगड़ा एनएच पर सकोह में भी मलबा गिरने से तीन घंटे मार्ग बंद रहा। जिला मंडी में पधर-जोगिंद्रनगर वाया नौहली मार्ग पर भी पहाड़ का मलबा गिरने से यातायात प्रभावित है।

वहीं, भारी बारिश के चलते हिमाचल प्रदेश के चंबा भरमौर पठानकोट राष्ट्रीय उच्चमार्ग पर सड़क धंसने के कारण एक बस खाई में गिरने से बाल-बाल बची। स्थानीय लोगों और पर्यटकों को खराब मौसम में नदियों और नालों के पास जाने से बचने की सलाह दी गई है। हिमाचल प्रदेश के आपदा प्रबंधन विभाग ने 25 अगस्त तक राज्य में भारी बारिश की भविष्यवाणी के कारण भूस्खलन की चेतावनी जारी की है।

ये भी पढ़ें : प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था में पहली बार शमिल होगा देशी ब्रीड का डॉग, जानें खासियत

संबंधित समाचार