CBI छापे के बीच दिल्ली में 12 IAS अधिकारियों का तबादला, LG ने जारी किया आदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। एक्साइज पॉलिसी में कथित अनियमितताओं को लेकर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई (CBI) छापे के बीच दिल्ली में 12 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। दिल्ली सरकार के सेवा विभाग की ओर से जारी ट्रांसफर आदेश के मुताबिक जिनका तबादला किया गया है, उनमें स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण …

नई दिल्ली। एक्साइज पॉलिसी में कथित अनियमितताओं को लेकर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई (CBI) छापे के बीच दिल्ली में 12 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है।

दिल्ली सरकार के सेवा विभाग की ओर से जारी ट्रांसफर आदेश के मुताबिक जिनका तबादला किया गया है, उनमें स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के विशेष सचिव उदित प्रकाश राय भी शामिल हैं। उदित प्रकाश 2007 बैच के एजीएमयूटी काडर के आईएएस अधिकारी हैं।

जानकारी के मुताबिक लेफ्टिनेंट गवर्नर (LG) विनय कुमार सक्सेना ने भ्रष्टाचार के मामले में एक कार्यकारी अभियंता को गलत तरीके से लाभ पहुंचाने के लिए 50 लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में उदित प्रकाश राय के खिलाफ कार्रवाई के लिए हाल ही में गृह मंत्रालय को सिफारिश की थी। घटनाक्रम से वाकिफ एक अधिकारी ने बताया कि फेरबदल मनीष सिसोदिया के घर छापेमारी से जुड़ा हुआ नहीं है।

ये भी पढ़ें- प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था में पहली बार शमिल होगा देशी ब्रीड का डॉग, जानें खासियत

संबंधित समाचार