रूस : मिनी बस-ट्रक की टक्कर में सात लोगों की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे
मास्को। रूस के डगेस्तन प्रांत में शनिवार को मिनी बस और ट्रक की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए। आंतरिक मंत्रालय के क्षेत्रीय विभाग के अनुसार मिनीबस के 60 वर्षीय चालक के अचेत होने और विपरीत लेन में चले जाने के कारण यह दुर्घटना हुई। मंत्रालय ने बताया …
मास्को। रूस के डगेस्तन प्रांत में शनिवार को मिनी बस और ट्रक की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए। आंतरिक मंत्रालय के क्षेत्रीय विभाग के अनुसार मिनीबस के 60 वर्षीय चालक के अचेत होने और विपरीत लेन में चले जाने के कारण यह दुर्घटना हुई।
मंत्रालय ने बताया कि दुर्घटना में एक बच्चे समेत सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पांच अन्य घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि सभी पीड़ित एक ही परिवार के सदस्य है जो कि शादी समारोह में शामिल होने के लिए स्टावरोपोल शहर जा रहे थे।
स्वीडन में शॉपिंग माल में गोलीबारी करने वाला संदिग्ध गिरफ्तार
स्वीडन के स्केन प्रांत में माल्मो शहर के एक शॉपिंग मॉल में हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को माल्मो शहर के एम्पोरिया शॉपिंग सेंटर में हुई गोलीबारी की इस घटना में दो लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने यहां जारी एक बयान में कहा, “गोलीबारी के संदेह में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।” पुलिस मामले की जांच कर रही और उसने स्थानीय लोगों से इस दौरान मॉल नहीं आने का अनुरोध किया है।
ये भी पढ़ें : सोमालिया में मुंबई जैसा आतंकी हमला, होटल में घुसकर की फायरिंग, 11 लोगों की मौत, कई घायल
