कानपुर: मेट्रो रूट से मुख्य पाइप लाइन शिफ्ट होने के चलते होगी दिक्कत, 22 से 24 अगस्त तक नहीं मिलेगा पानी
कानपुर। मेट्रो रूट से मुख्य पाइप लाइन शिफ्ट होने के चलते करीब 15 से अधिक क्षेत्रों में जल सकंट गहराने वाला है। तीन दिन तक इन क्षेत्रों में पानी नहीं मिलेगा, जिससे करीब पांच लाख से अधिक की आबादी प्रभावित होगी। बताया जा रहा है कि शिफ्टिंग के चलते कई क्षेत्रों में दिए जा रहे …
कानपुर। मेट्रो रूट से मुख्य पाइप लाइन शिफ्ट होने के चलते करीब 15 से अधिक क्षेत्रों में जल सकंट गहराने वाला है। तीन दिन तक इन क्षेत्रों में पानी नहीं मिलेगा, जिससे करीब पांच लाख से अधिक की आबादी प्रभावित होगी। बताया जा रहा है कि शिफ्टिंग के चलते कई क्षेत्रों में दिए जा रहे पानी को रोक दिया जाएगा।
यह पानी बैराज प्लांट से आता है और रोज करीब छह करोड़ लीटर जलापूर्ति की जाती है। मेट्रो का काम कई क्षेत्रों में चल रहा है, जिसके चलते जल संकट लगातार बना रहता है। बड़ा चौराहा के मेट्रो रूट से मुख्य पाइप लाइन शिफ्ट करने के चलते शहरवासियों को 22 से 24 अगस्त तक पानी के किल्लत से जूझना पड़ेगा। शिफ्टिंग के कारण गंगा बैराज स्थित जल निगम का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट 24 अगस्त की शाम तक बंद रखा जाएगा।
जल निगम के परियोजना प्रबंधक सुनील कुमार का कहना है कि बड़ा चौराहा स्थित मेट्रो रूट में आ रही मुख्य पाइप लाइन को शिफ्ट करने के लिए बैराज प्लांट को तीन दिन बंद रखा जाएगा। बैराज प्लांट से जल निगम छह करोड़ लीटर जलापूर्ति रोज करता है। इसके बंद होने से कृष्णानगर, बेकनगंज, रामबाग, कुरसवां, पटकापुर, फूलबाग, सर्वोदय नगर, काकादेव, शास्त्रीनगर, विजयनगर, गांधीग्राम आदि इलाकों में जल संकट रहेगा।
पढ़ें-कानपुर: मेट्रो संचालन के लिए एनओसी का इंतजार, यूपीएमआरसी के एमडी ने परखी तैयारियां
