बहराइच: तीन सेकेंड में भूकंप में बिस्तर से उठ गए जिलेवासी, नेपाल के भेरी में था भूकंप का केंद्रबिंदु

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बहराइच। शुक्रवार रात में 1.12 बजे तीन सेकेंड का भूकंप आया। महज तीन सेकेंड के भूकंप से बिस्तर पर सो रहे लोग उठ गए। लोग बाहर निकल कर एक दूसरे को मैसेज करने लगे। तब पता चला कि भूकंप आया था। जिसका केंद्र बिंदु नेपाल के भेरी में था। जो बहराइच की सीमा से महज …

बहराइच। शुक्रवार रात में 1.12 बजे तीन सेकेंड का भूकंप आया। महज तीन सेकेंड के भूकंप से बिस्तर पर सो रहे लोग उठ गए। लोग बाहर निकल कर एक दूसरे को मैसेज करने लगे। तब पता चला कि भूकंप आया था। जिसका केंद्र बिंदु नेपाल के भेरी में था। जो बहराइच की सीमा से महज 15 किलोमीटर दूर है।

शुक्रवार को बहराइच जनपद के लोग भगवान श्रीकृष्ण के जन्माष्टमी का पर्व मना रहे थे। कुछ लोग अपने घरों में आकर सो गए तो कुछ अभी बिस्तर पर ही गए थे। तभी रात 1.12 बजे तेज झटके लगे। किसी का तख्त तो किसी का बेड कंपन्न शुरू हो गया। लोग घरों से बाहर निकल आए। हालांकि महज तीन सेकेंड के आए भूकंप को जान भी नहीं पाए। एक दूसरे से कुशल क्षेम पूछा। तब लोगों को भूकंप आने की जानकारी हुई।

हालांकि रिएक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता महज 5.2 थी। जिससे कोई जनिहानि नहीं हुई। भूकंप का केंद्रबिंदु नेपाल के भेरी में था। बहराइच सीमा से केंद्रबिंदु की दूरी महज 15 किलोमीटर थी। जबकि जमीन से गहराई 82 किलोमीटर थी।

केंद्रबिंदु से जनपद की दूसरी

भूकंप का केंद्रबिंदु नेपाल के भेरी में था। जिसकी दूरी जिला मुख्यालय से 65 किलोमीटर थी। जबकि जिले के नानपारा तहसील से 34 किलोमीटर और सीमा से सटे रूपईडीहा कस्बे से महज 15 किलोमीटर रही। वहीं राजधानी की दूरी 139 किलोमीटर है।

पढ़ें-सीतापुर में भूकंप के झटके, दहशत में आए लोग

संबंधित समाचार