बहराइच : मवेशी बचाने के चक्कर में पलटा ट्रक, चालक और खलासी घायल
बहराइच, अमृत विचार। नानपारा से खाद लेकर जा रही ट्रक रायबोझा में मवेशी बचाने के चक्कर में पोल से टकराकर पलट गया। जिससे चालक और खलासी घायल हो गए। दोनों को अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के चलते खाद सड़क पर बिखर गया। जिले के नानपारा की ओर से ट्रक संख्या यूपी 30 …
बहराइच, अमृत विचार। नानपारा से खाद लेकर जा रही ट्रक रायबोझा में मवेशी बचाने के चक्कर में पोल से टकराकर पलट गया। जिससे चालक और खलासी घायल हो गए। दोनों को अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के चलते खाद सड़क पर बिखर गया।
जिले के नानपारा की ओर से ट्रक संख्या यूपी 30 टी 7932 खाद लेकर लखीमपुर की ओर जा रहा था। ट्रक नानपारा लखीमपुर मार्ग पर मोतीपुर थाना क्षेत्र के रायबोझा में पहुंचा। तभी एक मवेशी आ गया। मवेशी को बचाने के चक्कर ट्रक चालक नियंत्रण खो बैठा। ट्रक विद्युत पोल से टकराकर पलट गया। जिससे चालक और खलासी घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया। वहीं खाद सड़क पर बिखर गया। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने ट्रक मालिक को फोन कर हादसे की जानकारी दी है।
यह भी पढ़ें –फ्रीडम फाइटर उषा मेहता का किरदार निभाएंगी सारा अली खान
