कानपुर : समाधान दिवस पर नदारद रहे अफसर, भटकते रहे फरियादी
कानपुर, अमृत विचार। जनता की समस्या को सुनने के लिए बनाए गए समाधान दिवस के प्रति अफसर संवदेनशील नहीं हैं। शनिवार सुबह दस बजे पहुंचने के समय के बाद भी कई आलाधिकारी सदर समाधान दिवस में नदारद रहे। करीब 12 बजे तक केवल एसडीएम सदर अनुराज जैन, बीडीओ कल्याणपुर और एक दो अफसर ही दिखे। …
कानपुर, अमृत विचार। जनता की समस्या को सुनने के लिए बनाए गए समाधान दिवस के प्रति अफसर संवदेनशील नहीं हैं। शनिवार सुबह दस बजे पहुंचने के समय के बाद भी कई आलाधिकारी सदर समाधान दिवस में नदारद रहे। करीब 12 बजे तक केवल एसडीएम सदर अनुराज जैन, बीडीओ कल्याणपुर और एक दो अफसर ही दिखे।
तहसीलदार सदर और तहसीलदार केडीए कुछ देर रूक कर औपचारिकता पूरी की और चले गए। पुलिस विभाग के कोई भी आलाधिकारी नहीं पहुंचे। एसीपी को पहुंचना था लेकिन वह गैरहाजिर रहे। बता दें कि पिछले समाधान दिवस में कमिश्नर राजशेखर ने सदर समाधान दिवस का औचक निरीक्षण किया था। यहां कई अफसर गैरहाजिर मिले थे। इनसे स्पष्टीकरण तलब किया गया था।
समाधान दिवस पर राजस्व, पुलिस विभाग और आरटीई संबंधित शिकायतें अधिक आई हैं। आरटीई के तहत स्कूलों में दाखिला न दिए जाने की शिकायत आई। इसमें पीडित ने बताया कि आरटीई में दाखिला देने से स्कूल मना कर रहा है। साथ ही आरोप लगा रहा है कि उसका बच्चा आरटीई के मानक के अनुरूप नहीं आता है।
यह भी पढ़ें –सस्ता होने वाला है आपका फेवरेट बिस्किट Parle-G, अब चुकाने होंगे इतने रुपए
