लखनऊ : बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की मौत पर अखिलेश ने उठाया सवाल, योगी सरकार के लिए कही यह बड़ी बात
लखनऊ, अमृत विचार। वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में मची भगदड़ और श्रद्धालुओं की मौत पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तीखा सवाल उठाया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने इंतजामों पर सवाल उठाते हुए ब्रज तीर्थ विकास परिषद को घेरा है। सपा की ओर से किए गए एक ट्वीट में जहां ब्रज विकास परिषद …
लखनऊ, अमृत विचार। वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में मची भगदड़ और श्रद्धालुओं की मौत पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तीखा सवाल उठाया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने इंतजामों पर सवाल उठाते हुए ब्रज तीर्थ विकास परिषद को घेरा है।
सपा की ओर से किए गए एक ट्वीट में जहां ब्रज विकास परिषद पर श्रद्धालुओं को कोई सुविधा न देने का आरोप लगाया गया है वहीं अखिलेश यादव ने एक ट्वीट मे लिखा- ‘आशा है कि इस दुर्घटना से सबक लेकर आने वाले समय में ऐसे प्रबंध किए जाएंगे जिससे भक्तों की संख्या पर नियंत्रण रखा जा सकेगा और प्रशासन आगंतुकों की संख्या का सही पूर्वानुमान लगा पाएगा।’
बांके बिहारी मंदिर में दम घुटने से दो लोगों की मौत का समाचार बेहद दुखद है। श्रद्धांजलि।
आशा है इस दुर्घटना से सबक़ लेकर आगे आने वाले समय में पहले से ऐसे प्रबंध किए जाएंगे जिससे भक्तों की संख्या पर नियंत्रण रखा जा सकेगा और प्रशासन आगंतुकों की संख्या का सही पूर्वानुमान लगा पाएगा।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) August 20, 2022
उन्होंने बांके बिहारी मंदिर में दम घुटने से दो लोगों की मौत को बेहद दु:खद बताते हुए मरने वालों को श्रद्धांजलि दी। उधर, समाजवादी पार्टी के एक ट्वीट में ब्रज तीर्थ विकास परिषद के कामकाज पर सवाल उठाया गया। पार्टी के मीडिया सेल की ओर से किए गए इस ट्वीट में आरोप लगाया गया कि सुधार के नाम पर वहां 27 करोड़ रुपए खर्चने के बाद भी सुविधाओं का टोटा है।
यह भी पढ़ें –अमरोहा : गन्ने के खेत से बाहर आते दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में मची भगदड़ ,वन विभाग खामोश
