अयोध्या: 4 दिन बाद 3 किमी दूर मिला सरयू में डूबे युवक का शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। अयोध्या कोतवाली अंतर्गत बुधवार को सरयू स्नान करते समय डूबे उन्नाव के युवक का शव शनिवार को 3 किलोमीटर दूर मिला। शव नदी से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्नाव जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले चार युवक बुधवार को अयोध्या दर्शन पूजन के लिए आए थे। कच्चा …

अयोध्या। अयोध्या कोतवाली अंतर्गत बुधवार को सरयू स्नान करते समय डूबे उन्नाव के युवक का शव शनिवार को 3 किलोमीटर दूर मिला। शव नदी से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

उन्नाव जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले चार युवक बुधवार को अयोध्या दर्शन पूजन के लिए आए थे। कच्चा घाट पर स्नान करते समय तीन युवक डूब गए थे, जिनमें से दो को बचा लिया गया था। तीसरे युवक की तलाश के लिए दो दिन रेस्क्यू आपरेशन चला, उसके बाद थम गया।

शनिवार को जल पुलिस को कच्चा घाट से करीब तीन किलोमीटर दूर एक युवक का शव उतराते मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची जल पुलिस की टीम ने गोरखपुर बाईपास से करीब 700 मीटर स्थित बालू घाट के सामने से शव बरामद किया। मृतक युवक की पहचान मोहन राज पुत्र लालमणि निवासी नवाबगंज पुराना बस अड्डा जिला उन्नाव के रूप में हुई। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

पढ़ें-बहराइच: 36 घंटे बाद बरामद हुआ नदी में डूबे युवक का शव, NDRF की टीम कर रही थी तलाश

संबंधित समाचार