नए छात्रों के लिए करें इंडक्शन व ओरियेंटेशन प्रोग्राम : कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कौटिल्य प्रशासनिक भवन के सभागार में शनिवार को कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में नये सत्र के प्रारम्भ को लेकर अधिकारियों, विभागाध्यक्षों, निदेशकों व समन्वयकों के साथ बैठक की। कुलपति ने परिसर के समस्त विभागों की प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि 30 …

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कौटिल्य प्रशासनिक भवन के सभागार में शनिवार को कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में नये सत्र के प्रारम्भ को लेकर अधिकारियों, विभागाध्यक्षों, निदेशकों व समन्वयकों के साथ बैठक की।

कुलपति ने परिसर के समस्त विभागों की प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि 30 अगस्त तक सभी विभाग अपने पाठ्यक्रमों में सीट के सापेक्ष प्रवेश कराना सुनिश्चित करें, जिन पाठ्यक्रमों में सीटें फुल हो गई हैं वे पाठ्यक्रम समय-सारणी के अनुसार कक्षाएं प्रारम्भ कर दें। विभागाध्यक्षों से कहा कि नव-प्रवेशित छात्रों को देखते हुए सभी विभाग इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन करें, जिससे छात्र अपने विश्वविद्यालय की गतिविधियों के बारे में जान सके।

कुलपति ने कहा विश्वविद्यालय समस्त छात्रों का एक कॉमन इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन करने के लिए रूपरेखा बनाये, जिससे यहां के विद्यार्थियों को एक मंच पर लाकर सभी से अवगत कराया जा सके। इसके अतिरिक्त कुलपति प्रो सिंह ने कॉमन ओरियेंटेशन प्रोग्राम आयोजित किए जाने के लिए भी निर्देशित किया।

कुलपति ने विश्वविद्यालय सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रो. अजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में समिति के सदस्य हॉस्टल का निरीक्षण करने का निर्देश दिया। विभागाध्यक्षों से कहा कि छात्रों को विभागों में स्वच्छ पानी के लिए कोई असुविधा न हो। इसके लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश प्रदान किया।

शोध कार्यों की जानकारी लेते हुए कहा कि सभी विभाग अधिक से अधिक शोध प्रस्ताव तैयार करें। बैठक में प्रो अजय प्रताप सिंह, वित्त अधिकारी पूर्णेन्दु शुक्ल, कुलसचिव उमानाथ, प्रो. आरके तिवारी, प्रो. एमपी सिंह, प्रो. एसएस मिश्र समेत अन्य विभागाध्यक्ष आदि मौजूद रहे।

पढ़ें-अयोध्या : अवध विवि की प्रियंका बनीं रेस वॉक में सिल्वर मेडल हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला

संबंधित समाचार