बहराइच : दुष्कर्म पीड़िता का दर्ज हुआ बयान, लखनऊ से जिला पुलिस को ट्रांसफर की गयी जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। रिसिया थाना क्षेत्र निवासी नाबालिक दुष्कर्म पीड़िता के मामले में शनिवार को पुलिस ने बयान जारी किया। एएसपी नगर ने कहा कि पीड़िता का कलमबंद बयान दर्ज कर लिया गया है। जांच भी लखनऊ पुलिस द्वारा बहराइच पुलिस को सौंप दी गई है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जायेगी। जिले के …

बहराइच, अमृत विचार। रिसिया थाना क्षेत्र निवासी नाबालिक दुष्कर्म पीड़िता के मामले में शनिवार को पुलिस ने बयान जारी किया। एएसपी नगर ने कहा कि पीड़िता का कलमबंद बयान दर्ज कर लिया गया है। जांच भी लखनऊ पुलिस द्वारा बहराइच पुलिस को सौंप दी गई है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जायेगी।

जिले के रिसिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीया नाबालिक के साथ एक जून को बहराइच में दो स्थानों पर ले जाकर दुष्कर्म किया गया था। बहराइच पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज न करने पर दुष्कर्म पीड़िता ने अपनी बुआ के साथ लखनऊ पुलिस का सहारा लिया था। लखनऊ के कृष्णा नगर थाने में भाजपा नगर उपाध्यक्ष हरी गुप्ता और पवन पाल के विरुद्ध गैंगरेप का मुकदमा दर्ज किया गया था। दो दिन पूर्व नाबालिक सांसद और एमएलसी के पास पहुंचकर व्यथा सुनाई थी। साथ ही न्याय न मिलने पर आत्महत्या की चेतावनी दी थी।

इसको लेकर शनिवार को बहराइच पुलिस ने बयान जारी किया है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर कुंवर ज्ञाननजय सिंह ने बताया कि लखनऊ पुलिस द्वारा अभी चार दिन पहले ही बहराइच पुलिस को जांच सौंपी गई है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर लिया है। उन्होंने बताया कि कलम बंद बयान भी पीड़िता का दर्ज कर लिया गया है। एएसपी ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा।

यह भी पढ़ें –अमेठी: जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, धारदार हथियार से दबंगों ने की अधेड़ की हत्या

संबंधित समाचार