अयोध्या: डिप्टी सीएम ने गांव में लगाई चौपाल, देखीं स्वास्थ्य सेवाएं, बोले – हर गांव के हर घर तक जल पहुंचाया जायेगा
अयोध्या। जिले के दौरे पर शनिवार को आए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने यहां गांव में चौपाल लगाई और स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हर गांव के हर घर तक जल पहुंचाया जाएगा। इसके लिए कार्य चल रहा है। यहां डिप्टी सीएम ने सीएचसी पूरा बाजार का निरीक्षण किया। …
अयोध्या। जिले के दौरे पर शनिवार को आए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने यहां गांव में चौपाल लगाई और स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हर गांव के हर घर तक जल पहुंचाया जाएगा। इसके लिए कार्य चल रहा है।
यहां डिप्टी सीएम ने सीएचसी पूरा बाजार का निरीक्षण किया। उन्होंने दवाओं के रखरखाव व मरीजों के वार्ड, प्रसव कक्ष और कोविड टीकाकरण का भी जायजा लिया। निरीक्षण के बाद मरीजों से मिलकर उनको मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के बाद सीएचसी भवन के सामने पाकड़ के पेड़ के नीचे बने चबूतरे पर जमीन पर बैठ गए और सीएमओ से अन्य जानकारी ली। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं।
सीएचसी निरीक्षण के बाद डिप्टी सीएम पूरा ब्लॉक कार्यालय भी गए। जहां उन्होंने 15 वां वित्त व पंचम वित्त आयोग द्वारा क्षेत्र पंचायत पूरा बाजार के कार्यालय भवन और मुख्यद्वार के जीर्णोद्धार का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी की तर्ज पर प्रत्येक गांव को स्मार्ट गांव के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे युवाओं को गांव में रोजगार मिल सके।
सीएचसी प्रांगण व ब्लॉक प्रांगण में पौधरोपण भी किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख ऊषा सिंह की तरफ से कहा गया कि यहां चक्रवर्ती सम्राट राजा दशरथ की समाधि स्थल भी है। इसलिए गांव का नाम बदलकर जलालुद्दीन नगर की जगह दशरथ नगर किया जाए। उन्होंने शीघ्र पूरा करने के लिए निर्देश दिया। ग्राम पंचायत सरेठी में चौपाल को संबोधित करते हुए श्री मौर्य ने कहा कि गांव के विकास के लिए सरकार कटिबद्ध है।
सरेठी गांव में अमृत सरोवर पंचायत भवन आंगनबाड़ी केंद्र का स्थलीय निरीक्षण किया। डिप्टी सीएम ने बैसिंह स्थित गोशाला का भी निरीक्षण किया। इस दौरान सांसद लल्लू सिंह, मेयर ऋषिकेश उपाध्याय, सीडीओ अनीता यादव, खंड विकास अधिकारी, दिशा श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, अवधेश पांडे आदि मौजूद रहे। ग्राम प्रधान सरेठी रक्षाराम यादव व शमशेर यादव ने उपमुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट किया।
पढ़ें-डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के लखनऊ ठिकाने पर पहुंची सीबीआई, आधे घंटे की रेड में रही खाली हाथ
