कानपुर : एक साथ बनेगी 93 किलोमीटर लंबी रिंग रोड, भूमि अधिग्रहण को इसी हफ्ते जारी होगी अधिसूचना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। 93 किलोमीटर लंबी आउटर रिंग रोड का निर्माण अब एक साथ होगा। पहले इसे पांच चरणों में बनाने की योजना थी। अब सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने चरणवार नहीं बल्कि एक साथ निर्माण कराने का निर्णय लिया है। यही वजह है कि अब एक साथ सभी गांवों की भूमि के अधिग्रहण …

कानपुर, अमृत विचार। 93 किलोमीटर लंबी आउटर रिंग रोड का निर्माण अब एक साथ होगा। पहले इसे पांच चरणों में बनाने की योजना थी। अब सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने चरणवार नहीं बल्कि एक साथ निर्माण कराने का निर्णय लिया है। यही वजह है कि अब एक साथ सभी गांवों की भूमि के अधिग्रहण के लिए इसी हफ्ते अधिसूचना जारी करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। मंत्रालय स्तर से कानपुर नगर और उन्नाव के जिलाधिकारियों को अधिसूचना के प्रकाशन के लिए गांवों के नाम, भूमि के गाटा संख्या आदि का विवरण भेज दिया है।

रिंग रोड न सिर्फ कानपुर के लिए जरूरी है बल्कि उन्नाव में भी जाम की समस्या के समाधान के लिए बहुत ही आवश्यक है। कानपुर तो राष्ट्रीय राजमार्गों का चौराहा है। यहां से इटावा- कानपुर- प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ ही कानपुर- हमीरपुर – सागर हाईवे, कानपुर लखनऊ हाईवे , कानपुर – अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग गुजरते हैं। यही वजह है कि शहर में जाम लगता है। इस समस्या के समाधान के लिए ही मंडलायुक्त की अध्यक्षता वाली समग्र विकास समिति ने यहां रिंग रोड के निर्माण की योजना 2012 में तैयार की थी।

समिति के समन्वयक नीरज श्रीवास्तव ने एक दर्जन से अधिक बार शासन और मंत्रालय में पैरवी की। परिणाम स्वरूप अब यह प्रोजेक्ट मूर्त रूप लेने जा रहा है। चार माह पहले मंधना से सचेंडी के बीच पहले चरण के कार्य के लिए अधिसूचना जारी की की गई थी। अब दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवें चरण की अधिसूचना एक साथ जारी होगी। इसके प्रकाशन के साथ ही संबंधित गांवों में भूमि की खरीद- बिक्री पर रोक लग जाएगी। एडीएम भू अध्याप्ति कानपुर नगर और उन्नाव के भू अध्याप्ति विभाग की ओर से किसानों के साथ संवाद किया जाएगा और आपत्तियां ली जाएंगी। आपत्तियों के निस्तारण के बाद किसानों के नाम और उनकी भूमि के क्षेत्रफल आदि का प्रकाशन कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें –पीलीभीत: ससुराल से लौटते वक्त खोई झुमकी तलाशने निकले किसान को ट्रक ने मारी टक्कर, मौके पर मौत

संबंधित समाचार