पीलीभीत: सिंचाई विभाग के अफसरों की टूटी नींद, कटान देखने पहुंचे
पीलीभीत, अमृत विचार। गांव चदिया हजारा के पास जंगल का सफाया कर खेतों की ओर कटान कर बढ़ रही शारदा नदी की विभीषिका को लेकर आखिर संबंधित विभाग के जिम्मेदारों की आंख खुल ही गई। शनिवार को विभाग के एसडीओ ने मौके पर पहुंचकर कटान की स्थित को देखा। ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को भी …
पीलीभीत, अमृत विचार। गांव चदिया हजारा के पास जंगल का सफाया कर खेतों की ओर कटान कर बढ़ रही शारदा नदी की विभीषिका को लेकर आखिर संबंधित विभाग के जिम्मेदारों की आंख खुल ही गई। शनिवार को विभाग के एसडीओ ने मौके पर पहुंचकर कटान की स्थित को देखा। ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को भी बताया। इधर, नदी का जलस्तर बढ़ जाने के कारण कटान की स्थिति बनी हुई है।
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव चंदिया हजारा में शारदा नदी कटान कर रही थी। नदी जंगल का सफाया कर खेतों को निशाने पर ले रही थी। इसके बाद भी कटान रोकने के लिए विभाग के जिम्मेदार चुप्पी साधे हुए थे। प्रधान वासुदेव कुण्डु ने एसडीएम को ज्ञापन भी दिया था। ज्ञापन देने के बाद भी जब जिम्मेदार नहीं पहुंचे तो ग्रामीणों ने खुद कारसेवा से कटान रोकना शुरू कर दिया था।
अधिकारियों को जब आइना दिखा तो शनिवार को सिंचाई विभाग के एसडीओ डीएन शुक्ला टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कटान स्थल पर जाकर मुआयना किया। इस दौरान नदी का जलस्तर बढ़ा होने के कारण कटान होना पाया गया। प्रधान ने रोकथाम के लिए राहुलनगर से गांव तक परकोपाइन लगाने की बात कही। इस पर जल्द काम शुरू कराने का आश्वासन दिया गया।
ये भी पढ़ें- पीलीभीत: ससुराल से लौटते वक्त खोई झुमकी तलाशने निकले किसान को ट्रक ने मारी टक्कर, मौके पर मौत
