बहराइच : ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रूपईडीहा/ बहराइच, अमृत विचार। कस्बे में स्थित इंटर कॉलेज के सामने साइकिल सवार अधेड़ को ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी। जिससे ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। रूपईडीहा थाना क्षेत्र के ग्राम गंगापुर निवासी ओमकार वर्मा (55) पुत्र चंद्रिका प्रसाद साइकिल से किसी काम …

रूपईडीहा/ बहराइच, अमृत विचार। कस्बे में स्थित इंटर कॉलेज के सामने साइकिल सवार अधेड़ को ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी। जिससे ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

रूपईडीहा थाना क्षेत्र के ग्राम गंगापुर निवासी ओमकार वर्मा (55) पुत्र चंद्रिका प्रसाद साइकिल से किसी काम के लिए रुपईडीहा की तरफ आ रहे थे। तभी बाबागंज की तरफ से आ रही ट्रैक्टर ट्राली ने कस्बे के श्री राम जानकी इंटर कॉलेज के पास ठोकर मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक ने बताया कि मौके पर स्थानीय पुलिस ने पहुंचकर डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। दुर्घटनग्रस्त ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया गया है।

यह भी पढ़ें –इस बार भी आसान नहीं होगा मिशन एडमिशन, बरेली कॉलेज में हुए क्षमता से दुगुने आवेदन

संबंधित समाचार