लखीमपुर खीरी: भूकंप के झटकों से हिली तराई की धरती, घरों से बाहर निकले लोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखीमपुर खीरी। शुक्रवार की रात लखीमपुर शहर समेत पूरे जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह झटके रात एक बजकर 12 मिनट पर महसूस किए गए। करीब 15 से 20 सेकेंड के इस झटके से लोगों में हड़कंप मच गया। अनहोनी की आशंका से लोग घरों से बाहर निकल आए। तराई …

अमृत विचार, लखीमपुर खीरी। शुक्रवार की रात लखीमपुर शहर समेत पूरे जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह झटके रात एक बजकर 12 मिनट पर महसूस किए गए। करीब 15 से 20 सेकेंड के इस झटके से लोगों में हड़कंप मच गया। अनहोनी की आशंका से लोग घरों से बाहर निकल आए।

तराई में स्थित लखीमपुर खीरी जिले में शनिवार की रात लोग अपने घरों में सो रहे थे। रात करीब एक बजकर 12 मिनट पर लोगों को झटके महसूस हुए। कमरे के दरवाजे हिलने लगे। बर्तनों में भी खनखनाने की आवाज आने लगी। इस पर लोग दहशत में आ गए। तमाम परिवार घरों से बाहर निकल आए।

एक दूसरे से कुशल क्षेम पूछने के साथ ही भूकंप की भी पुष्टि करने लगे। यह भूकंप के झटके करीब 15 से 20 सेकेंड तक महसूस किए गए। सिंगाही, बेलरायां, तिकुनियां, पलिया, संपूर्णानगर, निघासन आदि जगहों पर भी भूंकप के झटके महसूस हुए। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.2 आंकी गयी है।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: सिंचाई विभाग के अफसरों की टूटी नींद, कटान देखने पहुंचे

संबंधित समाचार