सुल्तानपुर: एडी स्वास्थ्य ने सीएचसी कूरेभार का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर करने की दी हिदायत

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

कूरेभार/सुल्तानपुर। निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार कल्याण अयोध्या मंडल ने शनिवार को कूरेभार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। अस्पताल में लोगों की मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। मातहतों को जरूरी निर्देश दिए। शनिवार दोपहर बाद निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार कल्याण अधोध्या मंडल अशोक कुमार श्रीवास्तव, कार्यक्रम प्रबधंक डी देवनाथ, डॉ लाल, जिला …

कूरेभार/सुल्तानपुर। निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार कल्याण अयोध्या मंडल ने शनिवार को कूरेभार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। अस्पताल में लोगों की मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। मातहतों को जरूरी निर्देश दिए। शनिवार दोपहर बाद निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार कल्याण अधोध्या मंडल अशोक कुमार श्रीवास्तव, कार्यक्रम प्रबधंक डी देवनाथ, डॉ लाल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक संतोष कुमार के साथ सीएचसी कूरेभार का औचक निरीक्षण किया। उ

न्होंने अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती के बारे में गहनता पूर्वक जानकारी ली। स्वास्थ्य व्यवस्थाएं ठीक रखने की बात कही है। यही नहीं अस्पताल पर कोई महिला एमबीबीएस डॉक्टर नहीं है। बीपीएम अतुल सिंह से स्वास्थ्य सुविधाओं और योजनाओं की जानकारी ली है। एडी ने कहा कि एक अस्पताल पर कितने फार्माशिष्ट का प्रशिक्षण ले सकते है। क्या पता है आपको, इस पर अधीक्षक ने चुप्पी साध लिया। निरीक्षण में चीफ फार्माशिष्ट आरसी पांडेय नदारत रहें।

फार्माशिष्ट अवधेश पांडेय व अरुण उपाध्याय व आरएन मौर्य मौजूद रहे। इस दौरान औषधि स्टॉक रजिस्टर का अवलोकन किया गया। एलटी मनोज गुप्ता व अशोक कुमार ने जांच सम्बन्धी जानकारी ली गयी है। आरबीएसके के फंड की भी जानकारी लेकर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की हिदायत दी गयी। प्रसव कक्ष, ओपीडी सहित इमरजेंसी सेवाओं का निरीक्षण कर कमियों को दूर करने का निर्देश दिया। यहां प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. पंकज समेत अन्य रहे।

यह भी पढ़ें:-रायबरेली: सीएचसी अधीक्षक ने एसीएमओ पर लगाया धन उगाही का आरोप, विभाग में मचा हड़कंप

 

संबंधित समाचार