केरल में पुलिस हिरासत में मौत के मामले में दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार, जमानत पर रिहा
कोझिकोड (केरल)। केरल के कोझिकोड जिले निकट वाडकरा में कथित तौर पर पिछले महीने पुलिस हिरासत में 42 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत के संबंध में शनिवार को एक उप निरीक्षक और सिविल पुलिस के एक अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी । पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस उप …
कोझिकोड (केरल)। केरल के कोझिकोड जिले निकट वाडकरा में कथित तौर पर पिछले महीने पुलिस हिरासत में 42 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत के संबंध में शनिवार को एक उप निरीक्षक और सिविल पुलिस के एक अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी । पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस उप निरीक्षक निजीश और सीपीओ प्रजीश मामले में निलंबित हैं, और उन्हें शनिवार को गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने बताया कि इन दोनों अधिकारियों को जमानत मिलने के बाद छोड़ दिया गया। एक सड़क दुर्घटना के संबंध में पूछताछ के लिए पी. पी. सजीवन और उसके दो दोस्तों को हिरासत में लिया गया था, और जुलाई में कथित तौर पर पुलिस हिरासत में उनकी मौत हो गई थी। वाडकरा पुलिस ने 21 जुलाई की रात को सड़क पर हंगामा करने के आरोप में सजीवन और अन्य को हिरासत में लिया था।
मृतक और उसके दोस्तों की कार एक अन्य वाहन से टकरा गई थी, जिसके बाद वाहन चलाने वाले व्यक्ति और उनके बीच झगड़ा हुआ था। पुलिसकर्मियों ने हिरासत में मौत होने के आरोपों से इनकार किया है लेकिन मृतक के परिजनों का आरोप है कि उसे पुलिस थाने में यातना दी गई जिससे उसकी मौत हो गई।
