सीएम योगी ने किसानों के लिये किया बड़ा ऐलान- मिलेगी पूरी बिजली, नहीं कटेंगे ट्यूबवेल के कनेक्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि किसानों को पूरी बिजली मिलेगी और उनके ट्यूबवेल के कनेक्शन नहीं कटेंगे। उन्होंने कहा कि ट्यूबवेल में तकनीकी खराबी आने पर 24-26 घंटे के भीतर ठीक किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि वैकल्पिक खेती के …

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि किसानों को पूरी बिजली मिलेगी और उनके ट्यूबवेल के कनेक्शन नहीं कटेंगे। उन्होंने कहा कि ट्यूबवेल में तकनीकी खराबी आने पर 24-26 घंटे के भीतर ठीक किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि वैकल्पिक खेती के लिए बीज उपलब्ध कराने की तैयारी करें और तकनीकी विधियों की किसानों को जानकारी दें।

बारिश के आकलन के लिए लगेंगे रेन गेज

सीएम योगी ने कहा कि बारिश के सटीक आंकलन के लिए विकास खंड स्तर पर रेन गेज लगेंगे ताकि समय से जानकारी मिले। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों को अधिक से अधिक संख्या में सोलर पैनल उपलब्ध कराए जाएं. सीएम योगी ने कहा कि कुछ जिलों में कम बारिश से बुआई पर असर हुआ है और वहां के हालात पर रखें नजर रखी जाए।

यह भी पढ़ें:-गोरखपुर : गोरखनाथ विश्वविद्यालय के प्रथम स्थापना दिवस पर मिलेगा सीएम योगी का मार्गदर्शन

संबंधित समाचार