हरियाणा-पंजाब में बनी सहमति, शहीद भगत सिंह के नाम पर रखा जाएगा चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम
चंडीगढ़। हरियाणा और पंजाब की सरकारें चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखने पर सहमत हो गई हैं। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने आज हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटालाके साथ बैठक की, जिसमें ये फैसला लिया गया। केंद्र ने चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के नाम को लेकर दोनों राज्यों …
चंडीगढ़। हरियाणा और पंजाब की सरकारें चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखने पर सहमत हो गई हैं। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने आज हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटालाके साथ बैठक की, जिसमें ये फैसला लिया गया। केंद्र ने चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के नाम को लेकर दोनों राज्यों को सहमति बनाने को कहा था। अब सहमित बनने के बाद केंद्र को जल्द पत्र भेजा पाएगा।
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने इस बारे में ट्वीट कर लिखा, “चंडीगढ़ के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम शहीद भगत सिंह जी के नाम पर रखा जाएगा। इस पर पंजाब और हरियाणा के बीच सहमति बनी है। आज हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के साथ इस मसले पर मीटिंग की।”
लंदन के लिए जल्द शुरू होगी सीधी फ्लाइट
हाल ही में चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लंदन के लिए जल्द सीधी फ्लाइट शुरू करने का भी एलान किया गया था। ब्रिटिश उप उच्चायुक्त कैरोलिन रोवेट ने उम्मीद जताई थी कि चंडीगढ़ से यूके के लिए सीधी उड़ान इसी साल से शुरू हो जाएगी। चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अभी तक सिर्फ शारजाह और दुबई के लिए सीधी फ्लाइट है। दो दिन पहले रोवेट ने चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (सीएचआईएएल) के सीईओ राकेश रंजन सहाय के साथ चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बैठक के दौरान कहा था कि, “हम दोनों चंडीगढ़ से यूके के लिए सीधी उड़ानें शुरू करने के लिए उत्सुक हैं।”
ये भी पढ़ें- मोदी सरकार ने कृषि बजट बढ़ाने के मामले में पिछली सरकारों को पीछे छोड़ा- जे.पी नड्डा
