कानपुर : पिता की पिटाई से साढ़े चार साल के मासूम की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। बिल्हौर कोतवाली के भड़िया सुजावलपुर गांव निवासी एक व्यक्ति की पिटाई से उसके साढ़े चार साल के बेटे की मौत हो गई। मृतक बच्चे की मां ने अपने पति पर बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए …

कानपुर, अमृत विचार। बिल्हौर कोतवाली के भड़िया सुजावलपुर गांव निवासी एक व्यक्ति की पिटाई से उसके साढ़े चार साल के बेटे की मौत हो गई। मृतक बच्चे की मां ने अपने पति पर बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि अभी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

भड़िया सुजावलपुर निवासी खुश्बू का आरोप है कि उसके पति नीरज ने मासूम बेटे सोनू को किसी बात को लेकर डंडे से पीट दिया। बेरहमी से हुई पिटाई के कारण बेटे की हालत गंभीर हो गई। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने नीरज को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। हालांकि नीरज बार- बार यह दावा कर रहा है कि उसने बच्चे को नहीं पीटा। उसकी मौत कैसे हुई उसे पता नहीं है। पुलिस को अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट से ही तय होगा कि उसकी मौत कैसे हुई। कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार का कहना है कि जांच की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें –पीलीभीत: एडी हेल्थ अचानक पहुंचे महिला अस्पताल, स्टाफ से लिए बयान

संबंधित समाचार