गौतमबुद्धनगर : कोरियन रेस्टोरेंट सील,ओमैक्स मॉल में संचालित था रेस्टोरेंट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौतमबुद्धनगर : जिले में परिचौक स्थित ओमैक्स मॉल में आबकारी विभाग ने छापेमारी कर एक बड़ी कार्रवाई की है। मॉल में बने एक कोरियन रेस्टोरेंट में अवैध तरीके से शराब परोसी जा रही थी। बता दें कि, रेस्टोरेंट के पास आबकारी लाइसेंस नहीं था। पुलिस ने रेस्टोरेंट के मालिक कोरियाई नागरिक सुनजिक किम व उमेश …

गौतमबुद्धनगर : जिले में परिचौक स्थित ओमैक्स मॉल में आबकारी विभाग ने छापेमारी कर एक बड़ी कार्रवाई की है। मॉल में बने एक कोरियन रेस्टोरेंट में अवैध तरीके से शराब परोसी जा रही थी। बता दें कि, रेस्टोरेंट के पास आबकारी लाइसेंस नहीं था। पुलिस ने रेस्टोरेंट के मालिक कोरियाई नागरिक सुनजिक किम व उमेश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बता दें कि, ओमैक्स मॉल में मियो नाम से एक कोरियन रेस्टोरेंट संचालित था। इस रेस्टोरेंट में अवैध रूप से ग्राहकों को शराब परोसी जा रही थी। वहीं आबकारी विभाग की टीम पिछले दो दिनों से इस रेस्टोरेंट पर नजर बनाए हुई थी। पुख्ता जानकारी होने पर शनिवार को टीम ने रेस्टोरेंट में छापा मारकर इसे सील कर दिया।

इस सम्बन्ध में जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस के सहयोग से यह कार्रवाई की गई है। आबकारी विभाग की टीम ने रेस्टोरेंट से 92 केन किंगफिशर बियर, मिकीन्स 10000 क्लासिक स्ट्रांग बियर 24 केन व जिनरोचीमसूल कोरियन बियर बोतल बरामद की है।

यह भी पढ़ें:- बरेली: ब्ल्यूवैरी रेस्टोरेंट में चल रहा था हुक्का बार पकड़ा गया

संबंधित समाचार