बरेली: दीपावली के दो माह पहले ट्रेनों में कन्फर्म टिकटों की मारामारी, वेटिंग शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। दीपावली का त्योहार इस साल 24 अक्टूबर को मनाया जाना है। आम तौर पर दिवाली पर ट्रेनों के अंदर भीड़-भाड़ बढ़ जाती है। दिवाली में अभी दो महीने से भी अधिक समय बाकी है। रेलवे द्वारा करीब तीन महीने पहले लंबी दूरी की ट्रेनों में टिकट बुक कराने की सुविधा दी जाती …

बरेली, अमृत विचार। दीपावली का त्योहार इस साल 24 अक्टूबर को मनाया जाना है। आम तौर पर दिवाली पर ट्रेनों के अंदर भीड़-भाड़ बढ़ जाती है। दिवाली में अभी दो महीने से भी अधिक समय बाकी है। रेलवे द्वारा करीब तीन महीने पहले लंबी दूरी की ट्रेनों में टिकट बुक कराने की सुविधा दी जाती है, लेकिन आनलाइन स्थिति देखने से पता चलता है कि कन्फर्म टिकटों को लेकर अभी से अकाल जैसे हालात हैं। लोगों ने त्योहार अपनों के साथ मनाने के लिए अभी से टिकट बुक कराने शुरू कर दिए हैं। खास तौर से पश्चिम बंगाल, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, असम आदि राज्यों को जाने वाली ट्रेनों में दीपावली से दो महीने पहले भी यात्रियों को कन्फर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है।

त्योहार मनाने के लिए भारी संख्या में प्रवासी अपने गृह जनपदों की तरफ जाते हैं। ऐसे में कन्फर्म बर्थ को लेकर मारामारी होती है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट के मुताबिक ट्रेन संख्या 12204 सहरसा गरीब रथ थर्ड एसी में 22 अक्टूबर को टिकट रिग्रेट, 23 अक्टूबर को 182 वेटिंग, 26 अक्टूबर को रिग्रेट, 29 अक्टूबर को 66 वेटिंग 19601 उदयपुर सिटी-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस की स्लीपर श्रेणी में 22 अक्टूबर को 96 वेटिंग, 29 अक्टूबर को 25 वेटिंग व थर्ड एसी श्रेणी में 22 अक्टूबर को 43 वेटिंग और 29 अक्टूबर को 7 वेटिंग,

12492 मौर ध्वज एक्सप्रेस की स्लीपर श्रेणी में 22 अक्टूबर को टिकट रिग्रेट व 29 अक्टूबर को 76 वेटिंग, थर्ड एसी श्रेणी में 22 अक्टूबर को टिकट रिग्रेट व 29 अक्टूबर को 23 वेटिंग, ट्रेन संख्या 15654 अमरनाथ एक्सप्रेस की स्लीपर श्रेणी में 22 अक्टूबर को 271 वेटिंग व थर्ड एसी श्रेणी में 22 अक्टूबर को 114 वेटिंग, 19269 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर जंक्शन एक्सप्रेस की स्लीपर श्रेणी में 22 अक्टूबर को 70 वेटिंग, 23 अक्टूबर को 100 वेटिंग,

ट्रेन संख्या 15002 देहरादून मुजफ्फपुर जंक्शन की स्लीपर श्रेणी में 22 अक्टूबर को टिकट रिग्रेट व 29 अक्टूबर को 12 वेटिंग, ट्रेन संख्या 14674 शहीद एक्सप्रेस की स्लीपर श्रेणी में 22 अक्टूबर को 46 वेटिंग 24 अक्टूबर को 33 वेटिंग, ट्रेन संख्या 13020 बाघ एक्सप्रेस की स्लीपर श्रेणी में 22 अक्टूबर को 125 वेटिंग, 23 अक्टूबर को 198 वेटिंग, 24 अक्टूबर को 80 वेटिंग, 15910 अवध असम एक्सप्रेस में 22 अक्टूबर को 156 वेटिंग, 23 अक्टूबर को 173 वेटिंग, 24 अक्टूबर को 112 वेटिंग आनलाइन दिखा रहा है। लगभग यही स्थिति दीपावली के बाद वापसी की ट्रेनों में भी है।

अतिरिक्त कोच लगने से मिलेगी राहत
हालांकि अभी दीपावली में दो महीने से अधिक का समय बाकी है। आम तौर पर ट्रेनों में अधिक संख्या में यात्रियों को कन्फर्म बर्थ दिलाने के लिए रेलवे प्रशासन की तरफ से ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाते हैं। त्योहार से ठीक पहले रेल प्रशासन द्वारा इसकी घोषणा की जाती है। उम्मीद है कि दीपावली से ठीक पहले रेल प्रशासन यात्रियों को अतिरिक्त कोच लगाकर राहत देगा। इसके अलावा तत्काल टिकट बुकिंग कोटा के जरिए भी यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिल सकता है। जिसके लिए अभी इंतजार करना होगा।

यह भी पढ़ें- बरेली: जान खतरे में डाल बिना किसी सेफ्टी किट के यूनिपोल पर चढ़ा मजदूर

संबंधित समाचार