कानपुर हिंसा के 15 शातिर आरोपितों की तलाश तेज, पुलिस कर सकती है कुर्की की कार्रवाई
कानपुर। नई सड़क पर तीन जून को हुई हिंसा और बवाल में अब तक 62 उपद्रवियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि कई अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। इस मामले की डीसीपी एसआईटी, क्राइम ब्रांच और कई तेज तर्रार पुलिसकर्मी जांच कर रहे हैं। ऐसे में शातिर 15 आरोपितों के खिलाफ कुर्की …
कानपुर। नई सड़क पर तीन जून को हुई हिंसा और बवाल में अब तक 62 उपद्रवियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि कई अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। इस मामले की डीसीपी एसआईटी, क्राइम ब्रांच और कई तेज तर्रार पुलिसकर्मी जांच कर रहे हैं।
ऐसे में शातिर 15 आरोपितों के खिलाफ कुर्की की तैयारी है। तीन जून को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, सीएम की मौजूदगी में बाजार बंदी के बहाने हिंसा की स्क्रिप्ट लिखी गयी थी। पुलिस ने आनन फानन में डीटू गैंग के कुछ सदस्यों समेत बाबा बिरयानी के मुख्तार बाबा, हाजी वसी को गिरफ्तार किया था। फरार 15 लोगों के खिलाफ कुर्की की तैयारी है।
पुलिस की तरफ से दर्ज कराये गये मुकदमें डीटू गैंग के एक दर्जन से ज्यादा सदस्यों के नाम है जिसमें से कई आज तक पुलिस की लिस्ट में नहीं आये। इनमें से खास तौर पर बिलाल, हबीब, एतिशाम कबाड़ी, जीशान एवेंजर, आमिर जावेद, इरफान चडडी, अकील खिचड़ी, परवेज चिकना, शादाब, इसरत अली है।
कई ऐसे नाम है जो पुलिस ने चिन्हित कर लिया है पर उनकी गिरफ्तारी के बाद उनके नाम मुकदमों में बढ़ाने की तैयारी है। सूत्रों की माने तो क्राइम ब्रांच और सर्विलासं टीम ने अभी भी सौ से ज्यादा उपद्रवियों के परिजनों और जानने वालों को राडार पर ले रखा है पर आरोपियों तक पुलिस नहीं पहुंच पा रही है।
