महबूबा मुफ्ती फिर नजरबंद, घर के बाहर खड़ी CRPF की गाड़ी, गेट पर लगे ताले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी (PDP) प्रमुख महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti) को एक बार फिर उनके घर में नजरबंद (House Arrest) कर दिया गया है। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट करके दी। इसी के साथ महबूबा मुफ्ती ने कश्मीरी पंडितों (Kashmiri Pandits) की स्थिति के लिए केंद्र की मोदी सरकार (Modi Govt) …

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी (PDP) प्रमुख महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti) को एक बार फिर उनके घर में नजरबंद (House Arrest) कर दिया गया है। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट करके दी। इसी के साथ महबूबा मुफ्ती ने कश्मीरी पंडितों (Kashmiri Pandits) की स्थिति के लिए केंद्र की मोदी सरकार (Modi Govt) पर एक बार फिर हमला बोला है।

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने रविवार को ट्वीट कर आरोप लगाया कि सरकार ने उन्हें नजरबंद कर दिया है। उन्होंने अपने घर के बाहर तैनात CRPF और मुख्य गेट पर लगे ताले की फोटो भी शेयर की है। महबूबा ने ट्वीट कर कहा कि जम्मू-कश्मीर प्रशासन की ओर से मुझे सुरक्षा का हवाला देकर नजरबंद कर लिया है, मगर वे लोग खुद ही घाटी के कोने-कोने में घूम रहे हैं।

महबूबा ने कहा कि केंद्र सरकार कश्मीरी पंडितों के दर्द को छिपाना चाहती है। उनकी निर्दयी नीतियों की वजह से उन लोगों की टारगेट किलिंग की जा रही है, जिन्होंने कश्मीर नहीं छोड़ा है। इस तरह से सरकार हमें सबके सामने कश्मीरी पंडितों का दुश्मन प्रोजेक्ट कर रही है। इसीलिए मुझे आज हाउस अरेस्ट कर लिया गया है।

महबूबा मुफ्ती रविवार को सुनील कुमार भट्ट के परिवार से मिलने जा रही थीं। भट्ट की 16 अगस्त को आतंकियों ने हत्या कर दी थी। दक्षिण कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने सुनील और उनके भाई पर हमला किया था, जिसमें सुनील की मौत हो गई थी। इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन अल बद्र ने ली थी।

महबूबा को 3 महीने पहले यानी 13 मई को भी प्रशासन ने हाउस अरेस्ट किया था, उस वक्त वे बडगाम जा रही थीं। उस वक्त वे टारगेट किलिंग में मारे गए कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट के परिजनों से मिलने जा रही थीं।

ये भी पढ़ें : धमकी मिलने के बाद गेटवे ऑफ इंडिया को पर्यटकों के लिए किया गया बंद, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव