घर के अंदर से बिल्ली को जबरदस्ती उठा लाया शरारती कुत्ता, वीडियो देख हो जाएंगे लोट-पोट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Dog And Cat Video Viral:  सोशल मीडिया पर अक्सर डरावने और फनी वीडियो देखने को मिलते रहते है। हालांकि जानवरों के वीडियोज काफी मजेदार और फनी होते हैं। इस बीच एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जिसमें आप कुत्ते और बिल्ली के अनोखे रिश्ते को देख सकते हैं। इस वीडियो में आप तीन कुत्तों और …

Dog And Cat Video Viral:  सोशल मीडिया पर अक्सर डरावने और फनी वीडियो देखने को मिलते रहते है। हालांकि जानवरों के वीडियोज काफी मजेदार और फनी होते हैं। इस बीच एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जिसमें आप कुत्ते और बिल्ली के अनोखे रिश्ते को देख सकते हैं।

इस वीडियो में आप तीन कुत्तों और एक बिल्ली को देख सकते हैं। वीडियो को देखकर मालूम चलता है कि अभी इनका फोटोशूट होने वाला है और सभी लाइन में खड़े हैं। इतने में ही एक कुत्ता घर के एंदर से बिल्ली (Dog And Cat Video Viral) को दांतो तले दबाए लेकर आता है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि दो कुत्तों पहले से लाइन में लगे हुए हैं। वहीं एक कुत्ता पीछे से आ रहा होता है जिसके मुंह में बिल्ली होती है। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि ये कुत्ता बिल्ली को फोटो क्लिक करवाने के लिए लेकर आया है। वहीं जब बिल्ली भागने लगती है, तो दूसरा कुत्ता उसे रोक लेता है और बढ़िया तरीके से फोटो क्लिक करवाता है।

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर @estressecurado नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। कुत्ते और बिल्ली की ऐसी दोस्ती लोगों ने पहली बार देखी है, जिसे लोग खूब पसंद भी कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Viral Video: बाइक सवार बदमाशों को कार वाले शख्स से पंगा लेना पड़ा महंगा, वीडियो देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान