रायबरेली: बिजली के खंभे में उतरे करंट से युवक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। मवेशी हांकने खेत गया युवक बिजली के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आ गया है। जिससे उसकी मौत हो गई है। युवक अपने पालतू मवेशी को हांकने खेत में गया था, जहां पर यह हादसा हुआ है। मामला सरेनी थाना क्षेत्र के गांव पलटी खेड़ा का है। गांव के सुरेंद्र शुक्ला की …

रायबरेली। मवेशी हांकने खेत गया युवक बिजली के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आ गया है। जिससे उसकी मौत हो गई है। युवक अपने पालतू मवेशी को हांकने खेत में गया था, जहां पर यह हादसा हुआ है।

मामला सरेनी थाना क्षेत्र के गांव पलटी खेड़ा का है। गांव के सुरेंद्र शुक्ला की गाय शनिवार की रात खूंटा तोड़कर भाग गई थी। रविवार की सुबह गाय को खेत में हांकने के लिए उनका बेटा हरिओम शुक्ला (28 वर्ष) गया था। खेत में लगे एचटी बिजली लाइन के खंभे में करंट प्रवाहित था। युवक जब खंभे के पास पहुंचा और उसने खंभा स्पर्श किया, वह करंट की चपेट में आ गया।

आसपास के लोगों ने उसे खंभे से चिपका हुआ देखा तो बिजली उपकेंद्र को फोन करके बिजली लाइन को बंद कराया गया। उसके बाद परिजन युवक को लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है।

पढ़ें-अयोध्या: बाड़बंदी में फैलाए गए करंट से युवक की मौत

संबंधित समाचार