हिरासत में लिए राकेश टिकैत को दिल्ली पुलिस ने वापस गाजीपुर बॉर्डर पर छोड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत को रविवार को दिल्ली जाते समय दिल्ली पुलिस ने गाजीपुर बॉर्डर पर हिरासत में ले लिया था। इसकी सूचना मिलने के बाद मेरठ-मुजफ्फरनगर समेत पश्चिमी यूपी के विभिन्न जिलों में किसान अलर्ट हो गए। पश्चिमी यूपी में किसानों ने विरोध में थानों पर …

नई दिल्ली। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत को रविवार को दिल्ली जाते समय दिल्ली पुलिस ने गाजीपुर बॉर्डर पर हिरासत में ले लिया था। इसकी सूचना मिलने के बाद मेरठ-मुजफ्फरनगर समेत पश्चिमी यूपी के विभिन्न जिलों में किसान अलर्ट हो गए। पश्चिमी यूपी में किसानों ने विरोध में थानों पर धरने शुरू कर दिए थे। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने बाद में उन्हें वापस गाजीपुर बॉर्डर पर छोड़ दिया।

इसके बाद राकेश टिकैत ने किसानों से धरने खत्म करने की अपील की और कहा कि सोमवार को दिल्ली में उनका गांधी पीस फाउंडेशन में कार्यक्रम होगा।

राकेश टिकैत अपने कुछ समर्थको के साथ दिल्ली जाना चाहते थे लेकिन दिल्ली पुलिस ने मना कर दिया जिसके बाद टिकैत समर्थक सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करने लगे जिसके बाद दिल्ली पुलिस सभी को मधु विहार पुलिस एसीपी दफ्तर लेकर गई है।

किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि क्या दिल्ली में किसानों का प्रवेश बैन है? उन्होंने कहा कि क्या कोई हरा गमछा और चद्दर ओढ़ कर दिल्ली में जा नहीं सकता? राकेश टिकैत ने बताया कि वो जंतर-मंतर में हो रहे आंदोलन में जा रहे थे। वहां बेरोजगारी पर आंदोलन चल रहा था। राकेश टिकैत आगे कहते हैं कि वो कोई भी पॉलिटिकल आंदोलन नहीं है और ना ही मेरे बैनर में हो रहा है।

ये भी पढ़ें : महबूबा मुफ्ती फिर नजरबंद, घर के बाहर खड़ी CRPF की गाड़ी, गेट पर लगे ताले

 

संबंधित समाचार