बहराइच : फरियाद लेकर आए भाकियू के लोगों को भगाया, मोबाइल छीना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जरवल रोड/ बहराइच, अमृत विचार। भाकियू के प्रदेश सचिव अपने पदाधिकारियों के साथ रविवार को थाने में फरियाद लेकर पहुंचे। ड्यूटी पर तैनात दरोगा ने फरियादियों को भगा दिया। साथ ही मोबाइल छीन लिया। इससे नाराज भाकियू के पदाधिकारी और किसान धरने में बैठ गए। सभी का कहना है कि जब तक दबंग दरोगा के …

जरवल रोड/ बहराइच, अमृत विचार। भाकियू के प्रदेश सचिव अपने पदाधिकारियों के साथ रविवार को थाने में फरियाद लेकर पहुंचे। ड्यूटी पर तैनात दरोगा ने फरियादियों को भगा दिया। साथ ही मोबाइल छीन लिया। इससे नाराज भाकियू के पदाधिकारी और किसान धरने में बैठ गए। सभी का कहना है कि जब तक दबंग दरोगा के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की जाएगी। तब तक सभी का थाने के सामने धरना चलता रहेगा।

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के प्रदेश सचिव ओम प्रकाश वर्मा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ रविवार को जिले के जरवल रोड थाना के सामने धरने पर बैठ गए। प्रदेश सचिव ने बताया कि रविवार को वह मंडल उपाध्यक्ष योगेंद्र यादव, जिला प्रवक्ता पुत्तीलाल यादव, तहसील उपाध्यक्ष राम जस यादव और ब्लॉक अध्यक्ष पप्पू मुंशी के साथ गए थे। सभी अपनी फरियाद बताने लगे। तभी ड्यूटी पर तैनात उप निरीक्षक रामदेव यादव ने सभी से अभद्रता की और थाने से भगा दिया। वीडियो बनाने पर पदाधिकारियों के मोबाइल छीन लिए। साथ ही दरोगा ने कहा कि थाने पर जिसका कार्य है, वही अंदर आ सकता है।

संघ के जिलाध्यक्ष ने बताया कि परिचय बताने के बाद भी उप निरीक्षक आग बबूला हो गया। जिससे सभी थाने के सामने धरने पर बैठ गए। धरने की सूचना पाकर थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह समेत अन्य लोग पहुंच गए। सभी ने किसानों से बातचीत शुरू कर दी है। लेकिन दबंग दरोगा के विरुद्ध सभी कार्यवाई की मांग कर रहे हैं। इस दौरान काफी संख्या में भाकियू के पदाधिकारी शामिल रहे।

यह भी पढ़ें –असम: 25 जिलों में सरकारी परीक्षा के दौरान इंटरनेट सेवा निलंबित

संबंधित समाचार