अयोध्या : अब हेल्थ एंड वेलनेस सेन्टर के माध्यम से खोजे जाएंगे टीबी रोगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। साल 2025 तक देश को क्षय रोग से मुक्त करने के संकल्प को पूरा करने में विभाग अनेक प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में राष्ट्रीय क्षय उन्मूल कार्यक्रम के तहत अब हेल्थ एंड वेलनेस सेन्टर के माध्यम से क्षय रोगियों को चिह्नित किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय राजा ने …

अयोध्या, अमृत विचार। साल 2025 तक देश को क्षय रोग से मुक्त करने के संकल्प को पूरा करने में विभाग अनेक प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में राष्ट्रीय क्षय उन्मूल कार्यक्रम के तहत अब हेल्थ एंड वेलनेस सेन्टर के माध्यम से क्षय रोगियों को चिह्नित किया जाएगा।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय राजा ने बताया कि शासन से प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुसार हेल्थ एंड वेलनेस सेन्टर के जरिए क्षय रोगियों को खोजने का अभियान 23 अगस्त से 30 सितंबर तक चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में 183 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर हैं। इनके जरिए 6149 संभावित क्षय रोगियों के बलगम की जांच का लक्ष्य रखा गया है।

इन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी क्षय रोगियों के चिह्नीकरण, जांच, इलाज, निक्षय पोषण योजना के तहत लाभ लेने में सहयोग देंगे। उन्होंने बताया कि आशा और एएनएम टीम बनाकर इन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के माध्यम से संभावित क्षय रोगियों की पहचान करेंगी। क्षय रोग के संभावित लक्षण वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके बलगम के नमूने एकत्रित करेंगी। इसके बाद सीएचओ संकलित नमूने को नजदीकि जांच केंद्र में भेजेंगे। जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर मरीज को निक्षय पोर्टल पर नोटिफाई किया जाएगा।

इसके अलावा जो क्षेत्र हेल्थ एंड वेलनेस सेन्टर के कार्यक्षेत्र से बाहर हैं उस क्षेत्र में क्षय रोगियों के घर पर आशा कार्यकर्ता द्वारा भ्रमण करेंगी। उन्हें नियमित दवाओं का सेवन करने, 6 माह तक लगातार इलाज करने एवं दवा के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में परामर्श देंगी। सीएचओ तीन उच्च प्राथमिकता वाले क्षेत्रों का चयन करेंगे।

यह भी पढ़ें –यात्रा के दौरान 12 घंटे में वापसी करने पर कोई टोल नहीं लगेगा ! जानिए इसकी सच्चाई

संबंधित समाचार