रायबरेली : सात उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली, अमृत विचार। पुलिस अधीक्षक अलोक प्रियदर्शी ने विभिन्न थानों में तैनात सात उपनिरीक्षकों को स्थानांतरित किया है। सभी को नए थानों में तैनाती दी गई है। बछरावां थाना में तैनात रहे उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह को मिल एरिया थाना भेजा गया है। उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव को महराजगंज कोतवाली से शिवगढ़ कोतवाली में वरिष्ठ उपनिरीक्षक …

रायबरेली, अमृत विचार। पुलिस अधीक्षक अलोक प्रियदर्शी ने विभिन्न थानों में तैनात सात उपनिरीक्षकों को स्थानांतरित किया है। सभी को नए थानों में तैनाती दी गई है।

बछरावां थाना में तैनात रहे उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह को मिल एरिया थाना भेजा गया है। उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव को महराजगंज कोतवाली से शिवगढ़ कोतवाली में वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया है। जबकि उपनिरीक्षक मो मुकरीम को डीह थाना से लालगंज कोतवाली भेजा गया है। उपनिरीक्षक दिनेश कुमार त्रिपाठी को भदोखर थाना से न्यायालय सुरक्षा पुलिस चौकी का प्रभारी बनाया गया है। उधर उपनिरीक्षक नंदलाल यादव को शिवगढ़ से थाना डीह के लिए स्थानांतरित किया गया है। जबकि उपनिरीक्षक अनिल यादव को थाना शिवगढ़ से कोतवाली महराजगंज भेजा गया है। उपनिरीक्षक राधेश्याम शर्मा को शिवगढ़ से बछरावां थाना भेजा गया है।

यह भी पढ़ें –पीलीभीत: मजदूरी भी मिल नहीं रही, काम लिया जा रहा पूरा

संबंधित समाचार