अयोध्या: राकेश टिकैत की गिरफ्तारी से आक्रोशित भाकियू ने घेरा एसएसपी कार्यालय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की गिरफ्तारी से आक्रोशित भाकियू नेताओं ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा के नेतृत्व में किसान नेताओं ने सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर अपने नेता को जल्द से जल्द रिहा करने …

अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की गिरफ्तारी से आक्रोशित भाकियू नेताओं ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा के नेतृत्व में किसान नेताओं ने सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर अपने नेता को जल्द से जल्द रिहा करने की मांग की।

काफी देर तक चले विरोध प्रदर्शन के बीच राकेश टिकैत के रिहा होने की खबर मिलते ही भाकियू नेताओं ने प्रदर्शन समाप्त कर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सूर्यनाथ वर्मा, भागीरथी वर्मा, रंजीत कोरी, देवी प्रसाद वर्मा, रामगोपाल मौर्य, रामदीन लालती देवी व उर्मिला सहित सैकड़ों पदाधिकारी शामिल रहे।

यह भी पढ़ें:-हिरासत में लिए राकेश टिकैत को दिल्ली पुलिस ने वापस गाजीपुर बॉर्डर पर छोड़ा

संबंधित समाचार