अमरोहा: मेढ़ के विवाद में दो पक्षों में जमकर चली लाठियां, छह लोग घायल
अमरोहा/हसनपुर, अमरोहा। थाना क्षेत्र के गांव में मेढ़ विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठियां चलीं। मारपीट होने के कारण दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों द्वारा एक-दूसरे के खिलाफ थाने पहुंचकर तहरीर दी गई। पुलिस ने दोनों पक्षों से तहरीर लेकर घायलों को उपचार के लिए सरकारी स्वास्थ्य केंद्र भेज …
अमरोहा/हसनपुर, अमरोहा। थाना क्षेत्र के गांव में मेढ़ विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठियां चलीं। मारपीट होने के कारण दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों द्वारा एक-दूसरे के खिलाफ थाने पहुंचकर तहरीर दी गई। पुलिस ने दोनों पक्षों से तहरीर लेकर घायलों को उपचार के लिए सरकारी स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।
थाना सैदनगली के गांव बेगपुर शकी निवासी डालचंद व हरि सिंह के बीच मेढ़ को लेकर शनिवार के दिन गांव में विवाद हो गया था रविवार को दोनों पक्षों में फिर लाठी-डंडे चले और दोनों तरफ से लगभग छह लोग घायल हो गए। प्रथम पक्ष डालचंद का कहना है कि हरि सिंह अपने पुत्रों के साथ उनके घर पर पहुंचा और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी जिसमें डालचंद,नरेश व सतपाल गंभीर रूप से घायल हो गए।
वहीं दूसरे पक्ष हरि सिंह का आरोप है कि प्रातः मुकेश किसी कार्य से जा रहा था तो नरेश व उसके साथियों ने मुकेश के साथ गाली देते हुए मारपीट की इस बात को लेकर बात बढ़ गई। दोनों पक्षों ने तहरीर दी, पुलिस थाना पुलिस द्वारा तहरीर लेकर दोनों पक्षों के घायलों को उपचार के लिए हसनपुर नगर के सरकारी अस्पताल भेज दिया गया।
जमीनी विवाद में महिला को पीटा
हसनपुर। हसनपुर कोतवाली क्षेत्र का गांव सोहरका निवासी शीला पत्नी कलुआ द्वारा कुछ दिन पूर्व अपनी जमीन की पैमाइश कराकर उसे कब्जा मुक्त कराया गया था। उसके बाद शीला द्वारा भूमि में उड़द बो दिए गए थे। रविवार की सुबह वह अपने खेत के चारों ओर रस्सी बांधकर घर आ गई थी तभी गांव निवासी भोजा, रवि, धर्मवीर उसके घर पर पहुंचे और शीला के साथ लाठी-डंडों से मारपीट करने लगे जिसमें शीला गंभीर रूप से घायल हो गई घायल शीला कोतवाली पहुंची और तीनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई पुलिस ने तहरीर लेकर घायल शीला को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया।
ये भी पढ़ें:- लखनऊ : सम्पत्ति विवाद में अधेड़ महिला की गला घोंटकर हत्या
