बदायूं: ट्यूबवेल पर नहाने गए बालक से कुकर्म, दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
अमृत विचार, बदायूं। ट्यूबवेल पर नहाने गए दस वर्षीय बालक के साथ दो युवकों ने घिनौने कृत्य को अंजाम दिया। दोनों युवकों ने बालक के साथ कुकर्म किया। घर पर बताने पर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। जिसके डर से बालक ने अपने घर पर कुछ नहीं बताया। अगले दिन युवकों ने …
अमृत विचार, बदायूं। ट्यूबवेल पर नहाने गए दस वर्षीय बालक के साथ दो युवकों ने घिनौने कृत्य को अंजाम दिया। दोनों युवकों ने बालक के साथ कुकर्म किया। घर पर बताने पर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। जिसके डर से बालक ने अपने घर पर कुछ नहीं बताया। अगले दिन युवकों ने बालक को दोबारा घेरा तो बालक ने घर जाकर जानकारी दी। बालक के परिजनों ने तहरीर दी। जिसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
थाना कुंवरगांव क्षेत्र के एक गांव निवासी बालक 19 अगस्त को ट्यूबबैल पर नहाने गया था। वहां मोहित और रितिक आए और बालक को जबरदस्ती पकड़ लिया और कुकर्म किया। बालक ने कहा कि वह घर जाकर अपने परिजनों को बताएगा तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। 20 अगस्त को बालक मेला देखने के लिए गया था। रास्ते में दोनों आरोपियों ने उसे फिर से घेर लिया। बालक परेशान हो गया।
उसने घर जाकर परिजनों को अवगत कराया। बालक के परिजन शिकायत करने के लिए दोनों आरोपियों के घर गए। आरोपियों के परिजन उन्हें पीटने के लिए दौड़ पड़े। गाली-गलौज करने लगे। बालक के परिजन थाने पहुंचे और तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी मोहित, रितिक और उनके परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने पीड़ित बालक का मेडिकल परीक्षण कराया।
