गाजीपुर : बीएसपी सांसद अफजाल अंसारी ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कुर्की पर कही यह बड़ी बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजीपुर, अमृत विचार। माफिया मुख़्तार अंसारी के भाई और बहुजन समाज पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी ने यूपी की योगी सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार है जो मर्जी कार्रवाई कर लो लेकिन जब हमारी सरकार आये गई तो हिसाब देना पड़ेगा। अफजाल अंसारी ने ईडी के छापेमारी पर …

गाजीपुर, अमृत विचार। माफिया मुख़्तार अंसारी के भाई और बहुजन समाज पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी ने यूपी की योगी सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार है जो मर्जी कार्रवाई कर लो लेकिन जब हमारी सरकार आये गई तो हिसाब देना पड़ेगा।

अफजाल अंसारी ने ईडी के छापेमारी पर योगी सरकार को लेकर कहा कि जब तक यह सरकार है, जितना कूदना है कूद लो, अपनी सरकार आते ही एक-एक बात का हिसाब देना होगा। अपनी एक-एक चीज वापस लूंगा। यह बात गाजीपुर के करण्डा में एक कार्यक्रम में लोगों को सम्बोधित करते हुए अफजाल अंसारी ने कही।

बीएसपी सांसद अफजाल अंसारी ने ईडी छापेमारी और सम्पत्ति कुर्की पर सरकार के खिलाफ हमला बोलते हुए कहा, “आप सत्ता का दुरपयोग कर विरोधियों को सता रहे हैं। गाजीपुर में तोप के मुंह पर मैं ही हूं, मुझ पर लगातार गोले दागे जा रहे हैं। देखता हूं उनके गोले खत्म होते हैं या मैं, मैं दूसरी मिट्टी का बना हुआ हूं। मेरा एक उसूल और सिद्धांत है. 40 साल से मैं जुल्म, ज्यादती और सामंतवाद के खिलाफ लड़ रहा हूं। जहां गरीब पर अत्याचार होगा, आधी रात को गरीब के आंसू पोछता रहूंगा।

कुर्की की कार्रवाई पर अफजाल अंसारी ने कहा, “भौतिक सुख साधन मेरी जिंदगी का हिस्सा नहीं है। तुम खुश हो लो कि कुर्की कर अफजाल को कंगाल कर दिया। मेरी असली पूंजी गाजीपुर की गरीब जनता है।

यह भी पढ़ें –भारत की ताकत बनेगा अलकायदा चीफ को मारने वाला ड्रोन, जानिए इसकी खासियत

संबंधित समाचार