कानपुर : लाजिस्टिक पार्क के लिए भूमि का काम पूरा, जल्द शुरू होगा विकास कार्य
कानपुर, अमृत विचार। सरसौल के पास प्रस्तावित लाजिस्टिक पार्क की भूमि के अधिग्रहण का काम पूरा हो गया। प्रशासन ने डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कार्पोरेशन को भूमि पर कब्जा भी दे दिया है। अब कार्पोरेशन की ओर से डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाई जा रही है। हर हाल में अगले साल यहां विकास कार्य शुरू किया जाएगा। …
कानपुर, अमृत विचार। सरसौल के पास प्रस्तावित लाजिस्टिक पार्क की भूमि के अधिग्रहण का काम पूरा हो गया। प्रशासन ने डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कार्पोरेशन को भूमि पर कब्जा भी दे दिया है। अब कार्पोरेशन की ओर से डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाई जा रही है। हर हाल में अगले साल यहां विकास कार्य शुरू किया जाएगा।
सरसौल के पास भू अध्याप्ति विभाग ने 65 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया है। यह लाजिस्टिक पार्क लुधियाना से कोलकाता जा रहे डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर किनारे बनेगा। इसके बन जाने से उद्यमियों को अपना माल कानपुर से दूसरे शहरों और बंदरगाह तक ले जाने में आसानी होगी। साथ ही वे दूसरे शहरों और विदेश से माल मंगा सकेंगे। इस लाजिस्टिक पार्क में बनने वाले वेयर हाउस में वे माल रख सकेंगे। इसके साथ ही यहां कस्टम आफिस भी होगा। होटल की सुविधा भी मिलेगी। ताकि वहां लोग ठहर सकें। कुछ किसान प्रशासन को नहीं मिले या फिर कई ऐसे किसान थे जिनके बीच भूमि के मालिकाना हक को लेकर विवाद है। उनका मुआवजा प्रशासन ने खजाने में जमा कर दिया है। जब विवाद निपट जाएगा तब मुआवजा दिया जाएगा।
हालांकि इस प्रोजेक्ट को लेकर उद्यमी नाराज हैं। प्रोविंशियल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मनोज बंका और उपाध्यक्ष अतुल सेठ ने इसे शहर से काफी दूर बनाए जाने पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि दादानगर, पनकी, फजलगंज के उद्यमी अपना माल वहां कैसे रखेंगे। एडीएम भू अध्याप्ति सतेंद्र सिंह का कहना कि भूमि पर कब्जा दे दिया गया है।
यह भी पढ़ें –अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- ये लोग CBI-ED खेल रहे, देश कैसे तरक्की करेगा?
