22 अगस्त को ही महात्मा गांधी ने जलाई थी विदेशी कपड़ों की होली, जानें आज का इतिहास

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। साल के आठवें महीने का यह 22 तारीख कई अच्छी बुरी घटनाओं के साथ इतिहास के पन्नों में दर्ज है। इन घटनाओं में से कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं की बात करें तो महात्मा गांधी ने 22 अगस्त को विदेशी कपड़ों की होली जलाकर स्वदेशी का नारा बुलंद किया और अंग्रेजों के खिलाफ एक अलग …

नई दिल्ली। साल के आठवें महीने का यह 22 तारीख कई अच्छी बुरी घटनाओं के साथ इतिहास के पन्नों में दर्ज है। इन घटनाओं में से कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं की बात करें तो महात्मा गांधी ने 22 अगस्त को विदेशी कपड़ों की होली जलाकर स्वदेशी का नारा बुलंद किया और अंग्रेजों के खिलाफ एक अलग तरह के विरोध की शुरूआत की।

विदेशी कपड़ों के बहिष्कार की अपील
1929 का दौर था, आजादी की लड़ाई महात्मा गांधी के नेतृत्व में लड़ी जा रही थी। 11 अक्टूबर 1929 को हरदोई के विक्टोरिया हॉल के परिसर में उनकी जनसभा का आयोजन किया गया। पांच हजार से अधिक जनसमूह को बापू के संबोधन ने देशप्रेम की भावना से ओतप्रोत कर दिया। विदेशी के बहिष्कार की अपील का इतना असर पड़ा कि लोगों ने विदेशी कपड़ो की होली जलाई।

खादी वस्त्र पहनने का संकल्प
महिलाओं देश को आजाद करवाने की लड़ाई को धार देने के लिए अपने गहनों को सभा स्थल पर ही दान देना शुरू कर दिया। रजवाड़ो से जुड़ी बेरुआ स्टेट की रानी विद्या देवी, रानी लक्ष्मी देवी, तारा देवी सहित हजारों महिलाओं ने विदेशी वस्त्रों को न पहनने की शपथ लेकर खादी वस्त्र पहनने का संकल्प लिया।

देश की आजादी के बाद इस स्थान पर ही गांधी भवन बनाया गया। आज भी गांधी भवन में प्रतिदिन उनके प्रिय भजन रघुपति राघव राजाराम की रामधुन बजा कर उन्हे श्रद्धांजलि दी जाती है। गांधी भवन में गांधी जी की आदमकद प्रतिमा भी बनाई गई है।

स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला
खेल जगत के लिए भी इस दिन का खास महत्व है। भारत की राही सरनोबत ने 2018 में 22 अगस्त के दिन ही एशियाई खेलों की 25 मीटर पिस्टल निशानेबाजी में स्वर्णिम सफलता हासिल कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह एशियाई खेलों की निशानेबाजी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।

22 अगस्त की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है:-

1320 : गयासुद्दीन तुगलक (गाजी मलिक) ने खिलजी वंश के आखिरी शासक नसीरूद्दीन खुसरौ को पराजित किया।

1639 : ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई (तत्कालीन मद्रास) की स्थापना की।

1848 : अमेरिका ने न्यू मैक्सिको पर कब्जा किया।

1849 : ऑस्ट्रिया ने इटली के शहर वेनिस पर चालक रहित गुब्बारों से इतिहास का पहला हवाई हमला किया।

1921 : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने विदेशी वस्त्रों की होली जलाई।

1922 : जनरल माइकल कोलिन्स की पश्चिम कॉर्क में हत्या कर दी गई।

1944 : अमेरिका, ब्रिटेन, रूस और चीन के प्रतिनिधियों ने संयुक्त राष्ट्र के गठन की योजनाओं को लेकर मुलाकात की। 1969: अमेरिका में समुद्री तूफान में 255 लोगों की मौत।

2007 : अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की मरम्मत के लिए दो सप्ताह के मिशन पर गया अंतरिक्ष यान एण्डेवर फ़्लोरिडा में कैनेडी स्पेस सेंटर पर सुरक्षित उतरा।

2007 : मिस्र के पुरातत्त्वविदों ने पश्चिम रेगिस्तान के सिवा क्षेत्र में लगभग 20 लाख साल पुराने मानव पद-चिह्नों का पता लगाया।

2018 : राही सरनोबत 25 मीटर पिस्टल निशानेबाजी में स्वर्णिम सफलता हासिल कर, एशियाई खेलों की निशानेबाजी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।

ये भी पढ़ें- बिस्मिल्लाह खां ने बजाई थी आजाद भारत में पहली शहनाई, ‘भारत रत्न’ से हैं सम्मानित