बिजनौर में कल ईको पार्क का लोकार्पण करेंगे रेल मंत्री, तैयारियों में जुटे अधिकारी
मुरादाबाद, बिजनौर ,अमृत विचार। पहले रेल मंत्री का दो दिवसीय 22 व 23 अगस्त को प्रस्तावित था, लेकिन अब केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 23 को दो दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे। यानी कि रेल मंत्री का बिजनौर व धामपुर दौरा मंगलवार व बुधवार को रहेगा। जिसको लेकर रेल अधिकारी हरकत में हैं और रात-दिन एक …
मुरादाबाद, बिजनौर ,अमृत विचार। पहले रेल मंत्री का दो दिवसीय 22 व 23 अगस्त को प्रस्तावित था, लेकिन अब केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 23 को दो दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे। यानी कि रेल मंत्री का बिजनौर व धामपुर दौरा मंगलवार व बुधवार को रहेगा। जिसको लेकर रेल अधिकारी हरकत में हैं और रात-दिन एक कर तैयारियों में जुटे हैं।केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के दो दिवसीय कार्यक्रम में रद्दोबदल किया गया है। जिसके तहत रेल मंत्री अब मंगलवार को मुरादाबाद पहुंचेंगे और यहां से वह पहले बिजनौर जाएंगे। बिजनौर में स्टेशन बिल्डिंग का भूमि पूजन व ईको पार्क का लोकापर्ण करेंगे। बिजनौर में बूथों के अलावा कोर कमेटियों के संग बैठक भी करेंगे।
रेल मंत्री बिजनौर में रात्रि विश्राम के बाद 24 अगस्त को धामपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। धामपुर में भी स्टेशन व गुड्स शेड के मुआयने के अलावा पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। शाम सात बजे उनका दिल्ली वापसी का कार्यक्रम है। मंत्री के दो दिवसीय दौरे के मद्देनजर रेलवे जीएम अशुतोष गंगल, व मुख्यालय के अधिकारियो के अलावा मुरादाबाद रेल मंडल के डीआरएम अजय नंदन समेत अन्य अधिकारी भी शामिल रहेंगे।
ऋषिकेश व कर्णप्रयाग के रेल प्रोजेक्ट पर चर्चा करेंगे रेल मंत्री
मंगलवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बिजनौर व धामपुर रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण करने पहुंच रहे हैं। मुरादाबाद में वह डीआरएम अजय नंदन से ऋषिकेश व कर्णप्रयाग में चल रहे रेल प्रोजेक्टों पर चर्चा करेंगे। साथ ही माल ढुलाई बढ़ाने व रेल मंडल के विकास के उद्देश्य से व्यापारी संगठनों से भी मुलाकात कर सकते हैं।
दैनिक यात्री संगठन उठाएगा समस्याएं
दैनिक रेल यात्री संगठन की ओर से रेल मंत्री से मुलाकात कर यात्रियों की समस्याओं से अवगत कराने के लिए ज्ञापन तैयार किया गया है। अध्यक्ष सुधीर पाठक का कहना है कि हम रेल मंत्री से मुलाकात कर यात्रियों को होने वाले तीन मुख्य समस्याओं से अवगत कराएंगे। पिछले डेढ़ साल से रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर बना पैदल पुल टूटा पड़ा है। आजतक उसका निर्माण नहीं हुआ है।
एफओबी पर अगले माह में रखे जाएंगे गर्डर
मुरादाबाद। 19 महीने से बंद रेलवे स्टेशन के फुट ओवरब्रिज के निर्माण की तैयारी तेज होने लगी है। जिसके तहत तीन गर्डर रखने के लिए काम शुरू हो गया। पुल 30.7 मीटर लंबा है। संभावना है कि सितंबर माह में गर्डर रखे जाएंगे। आगामी 11 नवंबर को रेलवे के जीएम का सालाना मुआयना है। इससे पहले पुल को पूरा करने की तैयारी है। रेलवे में सोनकपुर रेल ओवरब्रिज के बाद स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज भी सुस्ती का शिकार हैं। पिछले दिनों मुरादाबाद आए जीएम ने इसके जल्द निर्माण का आश्वासन दिया था, लेकिन रेलवे अपने दावे पर खरा नहीं उतरा।
फुट ओवर ब्रिज पर आवाजाही 15 जनवरी 21 से बंद है। तमाम कागजी औपचारिकता के बाद 2021 के दिसंबर माह में पिलर बनाने के लिए टेंडर जारी कि गए, लेकिन पिलर बनने का काम आज तक अधूरा है। प्लेटफार्म एक पर छह पिलर संग 10 पिलर बन चुके है। अभी प्लेटफार्म दो पर तीन पिलर बनने का काम पूरा नहीं हो सका। प्लेटफार्म दो व तीन पर दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेन के आने से रेल यात्रियों के लिए गाड़ी पकड़ना किसी सजा से कम नहीं है। रेलवे ने अगस्त के पहले हफ्ते में इसके निर्माण का लक्ष्य रखा था, लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी लक्ष्य पूरा नहीं हो सका। अब जीएम के नवंबर में सालाना मुआयने को देखते हुए रेलवे प्रशासन पुल को पूरा करने की तैयारी में जुटा है। प्लेटफार्म एक पर बने चार पिलर पुल के नीचे आएंगे।
रेलवे को गर्डर मिलने के बाद इसे जोड़ने का काम शुरू हो गया। रेल लाइनों पर पुल पर तीन गर्डर रखे जाएंगे। 30.7 मीटर लंबे गर्डर को स्टेशन पर जोड़ा जा रहा है। सितंबर में गर्डर की लांचिंग की तैयारी है। संभावना है कि अगले महीने में रेलवे मुख्यालय से ब्लाक मांगेगा। डीआरएम अजय नंदन का कहना है कि रेलवे स्टेशन पर पुल का काम चल रहा है। सितंबर में गर्डर की लांचिंग की जाएंगी। मुख्यालय से इसके लिए मेगा ब्लाक मांगा जाएगा।
ये भी पढे़ं : मुरादाबाद : कुंदरकी में मजदूर ने किया भाई बहन का अपहरण, खलबली
