नए अवतार में एक बार फिर हुगली नदी पर नजर आएगा पैडल स्टीमर ‘पीएस भोपाल’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोलकाता। ब्रिटेन के डंबर्टन पोत कारखाने (शिपयार्ड) में 1940 के दशक में बनाया गया पैडल स्टीमर ‘पीएस भोपाल’ जल्द ही हुगली नदी पर एक बार फिर नजर आ सकता है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूर्वी महानगर के पास एक निजी यार्ड में 62.6 मीटर लंबे और 2.4 मीटर चौड़े जहाज को …

कोलकाता। ब्रिटेन के डंबर्टन पोत कारखाने (शिपयार्ड) में 1940 के दशक में बनाया गया पैडल स्टीमर ‘पीएस भोपाल’ जल्द ही हुगली नदी पर एक बार फिर नजर आ सकता है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूर्वी महानगर के पास एक निजी यार्ड में 62.6 मीटर लंबे और 2.4 मीटर चौड़े जहाज को नया रूप देने के लिए उस पर काम किया जा रहा है।

कोलकाता के श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंदरगाह के अध्यक्ष विनीत कुमार ने कहा, ‘‘ जहाज के नवीनीकरण का काम लगभग पूरा हो चुका है और इसके जल्द ही हुगली नदी पर लौटने की उम्मीद है, शायद अगले कुछ महीनों में…। ‘स्टीमर’ का संचालन शुरू होने से यह हमारे ‘विरासत यात्रा कार्यक्रम’ को गति मिलेगी क्योंकि नए ‘पीएस भोपाल’ में बाकी जहाजों (ऐसी यात्राओं के लिए इस्तेमाल होने वाले) की तुलना में अधिक लोग यात्रा करना चाहेंगे।’’

उन्होंने बताया कि इस जहाज के नवीनीकरण एवं संचालन में शामिल निजी कंपनी बंदरगाह अधिकारियों को 50,000 रुपये की ‘रॉयल्टी’ का भुगतान करेगी और वाणिज्यिक उद्देश्यों के लिए इसका इस्तेमाल करेगी। उन्होंने कहा कि 80 साल पुराने जहाज का नवीनीकरण तीन करोड़ रुपये से अधिक की लागत से किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- मनीष सिसोदिया का दावा- ‘AAP तोड़कर बीजेपी में आओ, केस बंद करवा देंगे’

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका