इटावा : मेडिकल यूनिवर्सिटी में छात्र की मौत पर सीएम योगी ने जताया शोक, 24 घंटे के अंदर मांगी पूरी रिपोर्ट
इटावा, अमृत विचार। सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में गोरखपुर के रहने वाले एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। छात्र का शव हॉस्टल के कमरे में फांसी के फंदे से लटकता मिला। छात्र की मां ने कॉलेज प्रशासन पर हत्या का आरोप लगा सीबीआई जांच की मांग की है। वहीं सीएम …
इटावा, अमृत विचार। सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में गोरखपुर के रहने वाले एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। छात्र का शव हॉस्टल के कमरे में फांसी के फंदे से लटकता मिला। छात्र की मां ने कॉलेज प्रशासन पर हत्या का आरोप लगा सीबीआई जांच की मांग की है। वहीं सीएम योगी ने इस घटना पर दु:ख जताते हुए डीएम और एसपी को जांच कर 24 घंटे के अंदर पूरी रिपोर्ट देने को कहा है।
बताते चलें गोरखपुर के ज्ञानपुरम कॉलोनी निवासी शिवजी गुप्ता का 19 साल का बेटा हिमांशु यूनिवर्सिटी के शाक्य मुनि हास्टल में रहता था। बताया जा रहा है कि शनिवार देर रात जब वह खाने के लिए कमरे से नहीं निकला तो छात्रों ने वार्डन को जानकारी दी गई। वार्डन ने छात्रों के साथ मिलकर दरवाजा तोड़ा। अंदर हिमांशु का शव लटक रहा था। हिंमाशु की मां डॉ. सरिता गुप्ता ने कॉलेज प्रशासन पर हत्या का आरोप लगाया और मुख्यमंत्री से सीबीआई जांच की मांग की।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने छात्र की मौत पर दुख व्यक्त करते जिलाधिकारी और एसएसपी को पूरे मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने 24 घंटे में रिपोर्ट देने को कहा है।
