कानपुर : पार्टी से निकाले गए पिटने वाले भाजपा नेता, वायरल वीडियो पर हुई कार्रवाई
कानपुर, अमृत विचार। शनिवार देर रात भारतीय जनता पार्टी के कानपुर-बुंदेलखंड के पूर्व क्षेत्रीय मंत्री मोहित सोनकर के वायरल वीडियो को प्रदेश नेतृत्व ने गंभीरता से लिया है। पार्टी के प्रदेश महामंत्री गोविंदनारायण शुक्ल ने मोहित को पार्टी से निकाल दिया है। वहीं, दक्षिण महिला मोर्चा की अध्यक्ष अनीता त्रिपाठी के मुताबिक आरोपित नेत्री को …
कानपुर, अमृत विचार। शनिवार देर रात भारतीय जनता पार्टी के कानपुर-बुंदेलखंड के पूर्व क्षेत्रीय मंत्री मोहित सोनकर के वायरल वीडियो को प्रदेश नेतृत्व ने गंभीरता से लिया है। पार्टी के प्रदेश महामंत्री गोविंदनारायण शुक्ल ने मोहित को पार्टी से निकाल दिया है। वहीं, दक्षिण महिला मोर्चा की अध्यक्ष अनीता त्रिपाठी के मुताबिक आरोपित नेत्री को भी निकाल दिया गया है।
जूही में आनंदपुरी पार्क के पास शनिवार को मोहित को उसकी पत्नी और ससुरालीजनों ने भाजपा की महिला कार्यकर्ता के साथ बैठे पकड़ा था। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पत्नी ने भी शिकायत भी की थी। मोहित ने पद से पिछले महीने ही इस्तीफा दे दिया था। वायरल वीडियो की जानकारी भाजपा नेताओं को हुई तो रविवार देर रात मोहित को पार्टी से निकाल दिया गया।
बताते चलें कि रेलवे ग्राउंड से दोनों को पुलिस ने पकड़ा था मोहित सोनकर और कथित बीजेपी नेत्री को पार्क में पत्नी द्वारा पकड़ने से पहले भी पुलिस दोनों को पकड़ चुकी थी।
यह भी पढ़ें –बरेली: दो सगी बहनों ने खाया जहर, एक की मौत, दूसरी की हालत गंभीर
