बरेली: तालाब की जमीन पर कर रखा था कब्जा, नगर निगम ने कराया मुक्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। महेशपुरा अटारिया में तालाब की जमीन पर लंबे समय से वहां के लोगों ने कब्जा कर रखा था। जमीन की बाउंड्री तक करा ली थी। नगर निगम अधिकारियों को जब इसका पता चला तो आज अपर नगर आयुक्त अजीत सिंह के नेतृत्व में परिवर्तन दल और नगर निगम की टीम मौके पर …

बरेली, अमृत विचार। महेशपुरा अटारिया में तालाब की जमीन पर लंबे समय से वहां के लोगों ने कब्जा कर रखा था। जमीन की बाउंड्री तक करा ली थी। नगर निगम अधिकारियों को जब इसका पता चला तो आज अपर नगर आयुक्त अजीत सिंह के नेतृत्व में परिवर्तन दल और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने वहां पहुंच कर जगह को कब्जे से मुक्त कराया। इस मौके पर रिटायर्ड तहसीलदार बीके शुक्ला, हरीश भारती, जयपाल सिंह पटेल, अधिशासी अभियंता दिलीप शुक्ला जी आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- बरेली: संभलने लगे पोस्टमार्टम हाउस में पड़े खराब डीप फ्रीजर, शवों से आती दुर्गंध से मृतकों के परिजनों को होती थी परेशानी

 

संबंधित समाचार