लखनऊ : भाजपा पार्षद पर जानलेवा हमला, जांच में जुटी पुलिस
लखनऊ, अमृत विचार । लखनऊ के न्यू हैदरगंज वार्ड में भाजपा पार्षद विजय कुमार भुर्जी पर दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया। दबंगों ने उन्हें पीटकर लहूलुहान कर दिया। घायल पार्षद को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुट गयी है। अभी तक मिली …
लखनऊ, अमृत विचार । लखनऊ के न्यू हैदरगंज वार्ड में भाजपा पार्षद विजय कुमार भुर्जी पर दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया। दबंगों ने उन्हें पीटकर लहूलुहान कर दिया। घायल पार्षद को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुट गयी है।
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार भाजपा पार्षद पर हमला करने का आरोप इलाकाई दबंग शेष नारायण मिश्रा व उनके गुर्गों पर लगा है। पार्षद पर हमला इलाके में अवैध रूप से बनाये जा रहे बेसमेंट को लेकर किये जाने की बात सामने आ रही है। अवैध निर्माण की शिकायत पर इसका मुआयना करने नगर आयुक्त भी पहुंचे थे। इस घटना को लेकर ठाकुरगंज ठाणे पर भारी संख्या में भाजपा नेता और स्थानीय लोग मौजूद हैं।
यह भी पढ़ें –बरेली: तालाब की जमीन पर कर रखा था कब्जा, नगर निगम ने कराया मुक्त
