मुरादाबाद : लंपीपॉक्स के लक्षण वाले छह पशुओं के लिए सैंपल, जांच को भेजे
मुरादाबाद,अमृत विचार। कोरोना वायरस और मंकीपॉक्स के बाद इन दिनों पशुओं में लंपीपॉक्स बीमारी तेजी से फैल रही है। इस बीमारी का असर विशेषकर गाय, भैंसों पर अधिक हो रहा है। यदि समय पर इसकी रोकथाम के उपाय नहीं किए गए तो इससे पशु की मौत हो सकती है। सोमवार को कांठ तहसील के ग्राम …
मुरादाबाद,अमृत विचार। कोरोना वायरस और मंकीपॉक्स के बाद इन दिनों पशुओं में लंपीपॉक्स बीमारी तेजी से फैल रही है। इस बीमारी का असर विशेषकर गाय, भैंसों पर अधिक हो रहा है। यदि समय पर इसकी रोकथाम के उपाय नहीं किए गए तो इससे पशु की मौत हो सकती है। सोमवार को कांठ तहसील के ग्राम रसूलपुर इलाके में लंपी पॉक्स के लक्षण वाले छह पशुओं के परीक्षण के लिए नमूने लेकर भोपाल लैब भेजे गए हैं, रिपोर्ट आना अभी बाकी है।
जिला पशु चिकित्सा अधिकारी अनिल कंसल ने बताया कि रिपोर्ट पशुओं की पॉजिटिव आनी मुमकिन है। उन्होंने कहा की इससे घबराने की जरूरत नहीं है। कोरोना की तरह इससे भी सावधानी बरतनी होगी।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : कुंदरकी में मजदूर ने किया भाई बहन का अपहरण, खलबली
