बरेली: विशाल कश्यप के हत्यारे खुलेआम घूम रहे, मृतक के परिजनों ने एसएसपी से की शिकायत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। रक्षाबंधन के दिन थाना सुभाषनगर में घर में घुसकर उसके रिश्ते के चाचा ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक का कत्ल कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट तो दर्ज कर ली, लेकिन आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। जिस कारण आरोपी खुलेआम घूम …

बरेली, अमृत विचार। रक्षाबंधन के दिन थाना सुभाषनगर में घर में घुसकर उसके रिश्ते के चाचा ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक का कत्ल कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट तो दर्ज कर ली, लेकिन आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। जिस कारण आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। आज मृतक विशाल के परिजनों ने एसएसपी कार्यालय में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए शिकायत पत्र दिया है।

थाना सुभाषनगर के अनुपमनगर में रहने वाले मुलूराम ने बेटे विशाल कश्यप की उसके रिश्ते के चाचा डोलू कश्यप, लल्ला, मोटू उर्फ वीरपाल, शेरा कश्यप ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। तब से आरोपी फरार चल रहे हैं। मुलूराम का आरोप है कि आरोपी उस पर लगातार मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहें है। जिस कारण पूरा परिवार दहशत में हैं। वहीं दस दिन से ज्यादा समय गुजर जाने के बाद भी पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। सुभाषनगर पुलिस आरोपियों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है।

ये भी पढ़ें- बरेली: धूमधाम से निकली 93वीं गंगा महारानी की विशाल शोभायात्रा, सुंदर-सुंदर झांकियों ने मोहा सभी का मन

 

 

 

संबंधित समाचार